Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक

11 Sep 2026, 08:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक - इन्दौर, मध्य प्रदेश

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक हुई एक मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच गए।

दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। खास बात यह रही कि इस मुलाकात को पूरी तरह गोपनीय रखा गया और इसकी जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी।

दोनों के बीच चर्चा बनी खास
पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश भाजपा संगठन और सरकार से जुड़े कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का अचानक प्रदेश अध्यक्ष के घर पहुंचना राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।

दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत को लेकर पार्टी के भीतर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एक साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुलाकात खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक ही वाहन से भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

इसके बाद दोनों नेता एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। अचानक हुई इस पूरी कवायद ने सुबह से ही भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया।

एक बड़ा राजनीतिक संदेश
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, बंद कमरे में हुई बातचीत में किन मुद्दों पर विस्तार से मंथन हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हाल के दिनों में भाजपा संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की यह अचानक मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दोनों नेताओं का एक साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचना और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई
Ujjain11 Sep

ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई

ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रौशन कुमार सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
पांच पतियों की पत्नी, शादी के 1 साल बाद खुला सनसनी खेज राज,पहले हो चुकी थीं 5 शादी
Sagar11 Sep

पांच पतियों की पत्नी, शादी के 1 साल बाद खुला सनसनी खेज राज,पहले हो चुकी थीं 5 शादी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंदौर में एक युवक ने पुलिस जनसुनवाई में…

पूरी खबर पढ़ें →
कठूमर,104 बर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर बोट डाल बनी प्रेरणा
Alwar11 Sep

कठूमर,104 बर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर बोट डाल बनी प्रेरणा

उम्र भी नहीं डिगा सकी लोकतंत्र में आस्था: कठूमर में 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई
Ujjain11 Sep

ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई

प्रेस नोट ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रौशन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!