Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: गोगपुर गांव फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

12 Sep 2026, 12:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुरुक्षेत्र: गोगपुर गांव फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार - KURUKSHETRA, हरियाणा

कुरुक्षेत्र के गोगपुर गांव में कहासुनी के बाद हवाई फायर करने के मामले में थाना झांसा पुलिस ने दूसरे आरोपी को शामिल तफ्तीश किया है। पुलिस ने सिमरनजीत सिंह निवासी गोगपुर को जांच में शामिल करते हुए वारदात में प्रयोग की गई 315 बोर की राइफल और कार बरामद की है।

अदालत से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। फार्म पर मिलने पहुंचे युवक से हुई थी कहासुनी
पुलिस को दी शिकायत में गोगपुर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया था कि 28 अगस्त को शाम करीब 7:45 बजे वह अपने भाई गुरप्रीत सिंह से मिलने फार्म पर गया था।

इसी दौरान कवरजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, कमरजीत सिंह का बेटा और एक अन्य युवक गाड़ियों में वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। इसी दौरान कमरजीत सिंह ने अपनी बंदूक से कथित तौर पर हवाई फायर करना शुरू कर दिया।

घटना के बाद कुलदीप सिंह ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पहले आरोपी को अगले दिन किया था गिरफ्तार
कुलदीप सिंह की शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 अगस्त को हवाई फायर करने के आरोपी कवरजीत सिंह निवासी गोगपुर को गिरफ्तार कर लिया था।

315 बोर राइफल और कार बरामद
मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कश्मीर सिंह और सिपाही राजपाल की टीम ने 10 सितंबर को दूसरे आरोपी सिमरनजीत सिंह को जांच में शामिल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई 315 बोर की राइफल और कार बरामद की।

अग्रिम जमानत मिलने पर किया रिहा
पुलिस के अनुसार सिमरनजीत सिंह की माननीय अदालत से अग्रिम जमानत मंजूर हो गई। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करके उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला प्रशासन की अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई,पलेथनी और बांदरी में 20 से अधिक अवैध ढाबे, होटल और टपरे जमींदोज, करोड़ों की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त
Sagar12 Sep

जिला प्रशासन की अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई,पलेथनी और बांदरी में 20 से अधिक अवैध ढाबे, होटल और टपरे जमींदोज, करोड़ों की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा में रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Kurukshetra11 Sep

पिहोवा में रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

पिहोवा (एडिटर रोहित कुरुक्षेत्र)-33 केवी उप-केंद्र पिहोवा से जुड़े कई 11 केवी फीडरों पर रविवार, 13 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
Haryana में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानीं सभी मांगें…आज से ही काम पर लौटने का ऐलान!
Kurukshetra11 Sep

Haryana में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानीं सभी मांगें…आज से ही काम पर लौटने का ऐलान!

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र ( संदीप शर्मा ) राज्य के सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच पिछले कई दिनों…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त
Sagar11 Sep

शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर माफियाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
पांच पतियों की पत्नी, शादी के 1 साल बाद खुला सनसनी खेज राज,पहले हो चुकी थीं 5 शादी
Sagar11 Sep

पांच पतियों की पत्नी, शादी के 1 साल बाद खुला सनसनी खेज राज,पहले हो चुकी थीं 5 शादी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंदौर में एक युवक ने पुलिस जनसुनवाई में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!