Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

दतिया हार के बाद BJP का माइक्रो लेवल प्लान… जिला-मंडल के बाद अब वार्ड संयोजक से पन्ना प्रमुख तक बनेगी टीम

12 Sep 2026, 12:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दतिया हार के बाद BJP का माइक्रो लेवल प्लान… जिला-मंडल के बाद अब वार्ड संयोजक से पन्ना प्रमुख तक बनेगी टीम - इन्दौर, मध्य प्रदेश

इंदौर /तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ /
दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी अब केवल जिला और मंडल स्तर तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि माइक्रो लेवल पर संगठन की मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है।

इसी रणनीति के तहत नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्ड से लेकर बूथ और पन्ना स्तर तक संगठनात्मक टीम तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। वार्ड संयोजक की नियुक्ति पर जोरभाजपा में जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया के बाद अब वार्ड संयोजकों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है।

पार्टी की योजना है कि प्रत्येक जिले में नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्ड संयोजकों की जिम्मेदारी तय कर दी जाए। इसके बाद पन्ना प्रमुखों तक संगठन की टीम को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिलों को संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि संगठन का नेटवर्क केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहे, बल्कि हर वार्ड, बूथ और पन्ने तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय हो।

सीधे मतदाता से संवाद की तैयारीदतिया उपचुनाव के नतीजे के बाद भाजपा संगठन ने जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन तेज किया है। पार्टी का फोकस अब मतदाताओं तक सीधे संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर है।

इसी कड़ी में वार्ड संयोजक और पन्ना प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब सीधे मतदाता से संवाद करने के लिए कार्यकर्ताओं को उतारने पर बीजेपी का जोर है। आगामी चुनौतियों से निपटने पर जोरभाजपा की यह पूरी कवायद आगामी नगरीय निकाय चुनाव के साथ-साथ वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखी जा रही है।

पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि चुनाव से काफी पहले संगठन की जिम्मेदारियां तय हों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार रहे।कांग्रेस से पहले संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने की रणनीति के तहत भाजपा अब जल्द ही इन नियुक्तियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में जिलों में वार्ड संयोजकों की नियुक्ति को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद
Guna11 Sep

बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद

बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद पंचायत में हुआ मुख्यमंत्री जनसभा कक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक
Indore11 Sep

MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी – नगर के थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर कांटाफोड़ थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त
Sagar11 Sep

शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर माफियाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई
Ujjain11 Sep

ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई

ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रौशन कुमार सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!