कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ, मुरादाबाद की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ‘हरि कौशल त्यागी जन कल्याण समिति (रजि.) द्वारा प्रदान किया गया है।
इस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रांगण में भारतीय युवा चेतना मंच के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडीएम सिटी मुरादाबाद अंकुर श्रीवास्तव ने अपने कर-कमलों द्वारा डॉ. अंजना शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था की महासचिव एवं कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मधुबाला त्यागी, संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी और अन्य गणमान्य अतिथि भी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव और समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. अंजना शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इनकी जैसी समर्पित शिक्षिका ही समाज को सही दिशा देने और एक बेहतर राष्ट्र व समाज का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 11, 2026 हरिद्वार। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।