कांठ स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 160 यात्री बिना टिकट पकड़े, 1,12,460 रुपये का वसूला जुर्माना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की ओर से चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा कर रहे 160 यात्रियों को पकड़ा गया। सभी यात्रियों को बसों के माध्यम से मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उनसे कुल 1,12,460 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं नौ यात्रियों को अभियोजन के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जहां रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन पर भी 5,210 रुपये का जुर्माना लगाया।
मजिस्ट्रेट रेलवे सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में यह सघन चेकिंग अभियान कांठ रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक दो घंटे चला। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों के यात्रियों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के पकड़े जाने से स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेलवे मुरादाबाद के सीआईटी भावेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए 160 यात्रियों से मुरादाबाद ले जाकर 1,12,460 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा नौ यात्रियों को अभियोजन के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जहां रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उन पर 5,210 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट रेलवे सर्वेश कुमार मिश्र, एसीएम हरीश सिंह मीणा, सीआईटी भावेश शर्मा सहित 23 चेकिंग स्टाफ, 10 आरपीएफ और सात जीआरपी जवान मौजूद रहे। वहीं, मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान कांठ रेलवे स्टेशन पर एक पुरुष और एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिला।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियो की हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सफाई कर्मचारियो…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।