आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों पर छापेमारी,10 लाख से ज्यादा की मदिरा जब्त, जारी रहेगी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बंडा और बाछलोन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10.3 लाख रुपये मूल्य की मदिरा बरामद की है। पहली कार्रवाई 10 सितंबर की देर रात बंडा क्षेत्र के ग्राम हीरापुर (थाना शाहगढ़) में की गई।
मुखबिर की सूचना पर आबकारी अमले ने फरार आरोपी मनीष लोधी द्वारा शराब के बड़े ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान विभिन्न विदेशी मदिरा ब्रांड की 261 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.8 लाख है।
आरोपी के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी कार्रवाई 11 सितंबर को वृत्त आंतरिक क्षेत्र के ग्राम बाछलोन में की गई। यहाँ एक खाली मकान की तलाशी लेने पर 96 पेटी विदेशी मदिरा, बीयर और देशी मदिरा (कुल 164 बल्क लीटर) जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹7.5 लाख आंकी गई है।
इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

-कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश।_ *_▶️ थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
एटा ब्रेकिंग:- *एटा पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढ़ेर,52 केस थे दर्ज* *ज्वेलर्स से लाखों…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी कटनी, ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामित्व योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी नागरिकों की की समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी निराकरण के उद्देश्य से 27 अक्टूबर मंगलवार को नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं 235 आवेदकों की समस्याएं। प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।