Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

ज्ञान की रोशनी से नई उड़ान भरें युवा, अपने सपनों को राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाएं – विधायक लारिया

12 Sep 2026, 03:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ज्ञान की रोशनी से नई उड़ान भरें युवा, अपने सपनों को राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाएं - विधायक लारिया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानवीर विश्वविद्यालय, जेरई, सागर में आयोजित ‘ज्ञानवीर विद्यारंभ-26’ में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके नवीन शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्ति का माध्यम न मानकर ज्ञान, संस्कार, कौशल और राष्ट्र निर्माण का आधार बनाने का आह्वान किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में विधायक लारिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सपनों को दिशा देने और व्यक्तित्व को गढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण समय है।

विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने वाला प्रत्येक विद्यार्थी कल समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आकाश की ऊंचाइयों को छूने के लिए पंखों से अधिक आवश्यक संकल्प, ज्ञान और निरंतर प्रयास हैं।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षा के साथ तकनीकी दक्षता, नवाचार, मानवीय संवेदनाएं और सामाजिक उत्तरदायित्व भी आवश्यक हैं। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचानें, अवसरों का सदुपयोग करें और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए देश की प्रगति में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया ने विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से अपने शैक्षणिक जीवन के साथ प्रकृति एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुलाधिपति आदित्य राजपूत, कुलपति महेश शुक्ला,उप कुलपति मनोज भाटिया, विशिष्ट अतिथि मनीषा आनंद, विश्वविद्यालय परिवार, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम उनके नए शैक्षणिक सफर के उत्साह, उमंग और संकल्प का साक्षी बना।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

परसोरिया के बेटे ने पहनी BSF की वर्दी, विधायक लारिया ने बढ़ाया हौसला,एक युवा की सफलता बनी पूरे गांव के सपनों की उड़ान
Sagar13 Sep

परसोरिया के बेटे ने पहनी BSF की वर्दी, विधायक लारिया ने बढ़ाया हौसला,एक युवा की सफलता बनी पूरे गांव के सपनों की उड़ान

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कुछ सफलताएं केवल एक परिवार की खुशियां नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध शराब के विरुद्ध सागर पुलिस की मुहिम को मिला आमजन का साथ
Sagar13 Sep

अवैध शराब के विरुद्ध सागर पुलिस की मुहिम को मिला आमजन का साथ

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
एक घर के बुझ गए दो चिराग, विधायक लारिया ने संभाला शोकाकुल परिवार,दोनों मासूमों के लिए 4-4 लाख की सहायता
Sagar13 Sep

एक घर के बुझ गए दो चिराग, विधायक लारिया ने संभाला शोकाकुल परिवार,दोनों मासूमों के लिए 4-4 लाख की सहायता

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भापेल अंतर्गत गोढ़ीखैर में…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना सीधी में शांति समिति की बैठक संपन्न – आगामी पर्वों को लेकर जनप्रतिनिधियों और युवाओं से मांगा सहयोग
Shahdol13 Sep

थाना सीधी में शांति समिति की बैठक संपन्न – आगामी पर्वों को लेकर जनप्रतिनिधियों और युवाओं से मांगा सहयोग

थाना सीधी में शांति समिति की बैठक संपन्न - आगामी पर्वों को लेकर जनप्रतिनिधियों और युवाओं से मांगा…

पूरी खबर पढ़ें →
बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
Sagar13 Sep

बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते…

पूरी खबर पढ़ें →
संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण
Sagar13 Sep

संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संजय ड्राइव स्थित वीरांगना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!