Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध शराब के विरुद्ध सागर पुलिस की मुहिम को मिला आमजन का साथ

13 Sep 2026, 06:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध शराब के विरुद्ध सागर पुलिस की मुहिम को मिला आमजन का साथ - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। अवैध शराब के संबंध में पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7701055235 पर दिनांक 12 सितंबर 2026 को आम नागरिकों से कुल 58 सूचनाएं प्राप्त हुईं।

प्राप्त सभी सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा तत्काल तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई के साथ-साथ अपने स्तर पर भी लगातार निगरानी एवं प्रयास करते हुए जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 12 सितंबर 2026 को सागर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा देशी शराब – 11.52 लीटर,विदेशी शराब – 46.42 लीटर,अवैध निर्मित कच्ची शराब – 12 लीटर,सहित कुल 69.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹33,838 है।

पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण होने की जानकारी मिलने पर बिना किसी भय या संकोच के पुलिस को तत्काल सूचना दें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नागरिकों द्वारा दी गई प्रत्येक सूचना की गंभीरता से तस्दीक कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब संबंधी सूचना मोबाइल नंबर 7701055235 पर दी जा सकती है।

सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर एवं पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अवैध शराब का कारोबार केवल कानून-व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और विशेषकर युवाओं के लिए भी गंभीर खतरा है।

इसलिए सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के कारोबार की जानकारी होने पर चुप न रहे,आपकी एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। अवैध शराब के विरुद्ध सागर पुलिस और आमजन मिलकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सूचना हेतु मोबाइल नंबर : 7701055235,,सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाए गी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एक घर के बुझ गए दो चिराग, विधायक लारिया ने संभाला शोकाकुल परिवार,दोनों मासूमों के लिए 4-4 लाख की सहायता
Sagar13 Sep

एक घर के बुझ गए दो चिराग, विधायक लारिया ने संभाला शोकाकुल परिवार,दोनों मासूमों के लिए 4-4 लाख की सहायता

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भापेल अंतर्गत गोढ़ीखैर में…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना सीधी में शांति समिति की बैठक संपन्न – आगामी पर्वों को लेकर जनप्रतिनिधियों और युवाओं से मांगा सहयोग
Shahdol13 Sep

थाना सीधी में शांति समिति की बैठक संपन्न – आगामी पर्वों को लेकर जनप्रतिनिधियों और युवाओं से मांगा सहयोग

थाना सीधी में शांति समिति की बैठक संपन्न - आगामी पर्वों को लेकर जनप्रतिनिधियों और युवाओं से मांगा…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj13 Sep

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, 7.5 लीटर अवैध नेपाली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ठुठीबारी महराजगंज। अवैध शराब की…

पूरी खबर पढ़ें →
बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
Sagar13 Sep

बटालियन रोड का निर्माण शुरू, मकरोनिया को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते…

पूरी खबर पढ़ें →
संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण
Sagar13 Sep

संजय ड्राइव स्थित झलकारी बाई पार्क में स्थापित होगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा, 22 नवंबर को होगा लोकार्पण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संजय ड्राइव स्थित वीरांगना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!