कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग
#धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद काजू बगान में शनिवार को एक बार फिर जमीन में गोफ बनने से हड़कंप मच गया। गोफ में तालाब का पूरा पानी समाने लगा। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी गोफ बना था, जिसमें तालाब का पूरा पानी चला गया था। इसके बाद बीसीसीएल की ओर से गोफ की भराई कराई गई थी।
इसके बावजूद अब उसी क्षेत्र में दूसरी जगह फिर गोफ बनने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गोफ में लगातार तालाब का पानी समा रहा है, जबकि आसपास हजारों की आबादी रहती है। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से लोग दहशत में हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 7 जुलाई और 7 अगस्त को भी छाताबाद के दूसरे छोर पर भू-धंसान की घटनाएं हुई थीं, जिसमें करीब दो दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर होना पड़ा था।
लगातार हो रही भू-धंसान और गोफ की घटनाओं से छाताबाद के लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का तत्काल निरीक्षण कर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करे, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट (म.प्र.) अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर योजनाओं और विकास कार्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी बुढ़मू। प्रखंड के नया टोली गांव में 100…
पूरी खबर पढ़ें →
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।