24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। प्रखंड के नया टोली गांव में 100 केवीए तथा मुरुपीरी पंचायत के पूर्णाडीह गांव में 63 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा की पहल से खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के निर्देश पर वे स्वयं मौके पर पहुंचकर नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन कर रहे हैं।
गोपाल तिवारी ने बताया कि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने निर्देश दिया है कि विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलने पर 24 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर लगने से दोनों गांवों के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, पूर्व मुखिया हरिश्चंद्र पाहन, सनोज यादव, चंदन कुमार, तुलसी मुंडा, मनोज कुमार समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट (म.प्र.) अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर योजनाओं और विकास कार्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।