Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

प्रेम, ब्लैकमेल और बदले की खौफनाक कहानी

14 Sep 2026, 01:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रेम, ब्लैकमेल और बदले की खौफनाक कहानी - BASTI, उत्तर प्रदेश

बहन के प्रेमी की हत्या के बाद शव को बाइक पर लेकर 25 किमी घूमती रही प्रेमिका की मौसेरी बहन, छह थाना क्षेत्रों से होकर गुजरी वारदात की कड़ी ! बस्ती।

प्रेम, ब्लैकमेल, बदनामी के डर और बदले की आग ने एक ऐसी खौफनाक वारदात को जन्म दिया, जिसकी कड़ियां जिले के छह थाना क्षेत्रों तक पहुंच गईं। नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द निवासी संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर यशवंत सिंह की हत्या कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ी कोल गांव में की गई।

हत्या के बाद शव को बाइक पर रखकर करीब 25 किलोमीटर दूर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धनौरा गांव के पास झाड़ियों में फेंका गया और वारदात में इस्तेमाल बाइक को दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल के पास छोड़ दिया गया। मामले के तार नगर, कप्तानगंज, वाल्टरगंज, दुबौलिया, हरैया और कोतवाली थाना क्षेत्रों से जुड़ गए।पुलिस के अनुसार, यशवंत सिंह पुलिस विभाग के निर्माण निगम की गोरखपुर इकाई में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।

गांव की ही युवती गुड़िया से उनका लंबे समय से मेलजोल था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने और यशवंत ने युवती का वीडियो बना लिया।

बाद में इसी वीडियो के जरिए उसे कथित रूप से ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया जाने लगा। जब गुड़िया के परिवार ने उसकी शादी तय करने का प्रयास किया तो आरोप है कि यशवंत ने वीडियो उसके होने वाले पति तक पहुंचा दिया, जिससे शादी टूट गई।

ऐसा कई बार होने से गुड़िया कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान हो गई।पुलिस की जांच में सामने आया कि गुड़िया ने अपनी मौसेरी बहन रीमा को पूरी बात बताई। रीमा ने अपनी मां सोना को जानकारी दी।

इसके बाद रीमा की सगी बहन शीला भी इस योजना में शामिल हो गई। आरोप है कि चारों ने मिलकर यशवंत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।ड्राइवर की जरूरत ने जोड़ा एक और किरदारयोजना में शव को बाइक से ठिकाने लगाने की बात सामने आने पर एक पुरुष की जरूरत महसूस हुई।

इसी दौरान रीमा के प्रेमी राम ललित चौधरी की भूमिका तय हुई। राम ललित हरैया थाना क्षेत्र के पनेराभारी गांव का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रीमा के कहने पर वह योजना में शामिल हो गया और बाइक चलाने की जिम्मेदारी संभाली।गन्ने के खेत में बुलाया और कर दी हत्या !पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर की रात गुड़िया कौड़ी कोल गांव स्थित अपनी मौसी सोना के घर पहुंची। वहां से उसने फोन कर यशवंत को मिलने के लिए बुलाया।

ड्यूटी से लौटने के बाद यशवंत कौड़ी कोल पहुंचा। आरोप है कि गुड़िया उसे गन्ने के खेत की ओर ले गई, जहां पहले से सोना, रीमा, शीला और राम ललित मौजूद थे।

पुलिस का दावा है कि वहीं गला दबाकर यशवंत की हत्या कर दी गई।हत्या के बाद शव को बाइक पर बीच में रखा गया। राम ललित ने बाइक चलाई, जबकि पीछे बैठी रीमा शव को संभालती रही।

इस तरह कौड़ी कोल से निकले आरोपी बस्ती शहर के किनारे से होते हुए वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धनौरा गांव के पास पहुंचे और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।शव के बाद बाइक को भी किया गायब ! यशवंत जिस अपाचे बाइक से कौड़ी कोल पहुंचा था, उसे भी आरोपियों ने ठिकाने लगाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, बाइक को दुबौलिया थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन टोल प्लाजा बैरागल के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने ठिकानों पर लौट गए।अगली सुबह धनौरा गांव के पास झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने की सूचना से पुलिस सक्रिय हुई।

दूसरी ओर बैरागल के पास लावारिस अपाचे बाइक मिलने की सूचना भी पुलिस तक पहुंची। जांच आगे बढ़ने पर बाइक और शव के बीच संबंध सामने आया और मृतक की पहचान यशवंत सिंह के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज शुरुआत में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद वाल्टरगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद घटना के पर्दाफाश के लिए वाल्टरगंज पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस टीमों ने यशवंत के मोबाइल की कॉल डिटेल, घटना से पहले और बाद में संपर्क में रहे लोगों की जानकारी, मोबाइल लोकेशन और फोन के अंतिम मूवमेंट की पड़ताल की।

यशवंत से संपर्क में रहने वाले लोगों के संपर्कों की भी जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस की जांच आरोपियों तक पहुंची।

मौसी और प्रेमी गिरफ्तार, तीन की तलाश पुलिस ने मामले में कौड़ी कोल निवासी सोना और राम ललित चौधरी को गिरफ्तार किया है। दोनों को कथित रूप से कोतवाली थाना क्षेत्र के एमहट घाट के पास उस समय पकड़ा गया, जब वे भागने की फिराक में थे।

पुलिस अब गुड़िया, रीमा और शीला की तलाश कर रही है। छह थाना क्षेत्रों तक पहुंची वारदात की कड़ी इस हत्याकांड की खास बात यह है कि घटना की कड़ियां जिले के छह थाना क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

यशवंत सिंह की हत्या कप्तानगंज के कौड़ी कोल में हुई, शव वाल्टरगंज के धनौरा के पास फेंका गया, बाइक दुबौलिया के बैरागल में छोड़ी गई, जबकि आरोपी राम ललित हरैया के पनेराभारी से आया था और उसकी गिरफ्तारी कोतवाली क्षेत्र के एमहट घाट के पास हुई। मृतक का मूल निवास नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द में है।वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और पिकेट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

आरोपियों के अनुसार बताए जा रहे घटनाक्रम में बाइक पर शव लेकर करीब 25 किलोमीटर का सफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्हें किसी पुलिसकर्मी ने नहीं रोका। हालांकि, मामले में पुलिस की तकनीकी जांच ने अंततः हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रेम और रिश्तों से शुरू हुई यह कहानी कथित ब्लैकमेल और बदले की भावना से होते हुए हत्या तक पहुंच गई। अब पुलिस के सामने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ यह स्पष्ट करना भी चुनौती है कि इस पूरी साजिश में किसकी क्या भूमिका थी और हत्या की योजना किस स्तर पर बनाई गई थी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !
Basti14 Sep

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज
Chandrapur14 Sep

अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज

चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…

पूरी खबर पढ़ें →
अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज
Chandrapur14 Sep

अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज

चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —

दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

गाजियाबाद में कैफे संचालिका से कथित रंगदारी का बड़ा मामला, FIR दर्ज — चार नामजदों पर 5 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अब गिरफ्तारी का इंतजार!

🔥 हरलीन कौर की तहरीर पर इंदिरापुरम थाने में FIR No. 0754/2026 — अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, दक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!