Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज

14 Sep 2026, 01:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट*

चंद्रपुर के प्राचीन महाशिवलिंग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पुरातत्व विभाग की अनुमति न लेना अब मंदिर सेवा समिति के लिए मुसीबत बन गया है। पुरातत्व विभाग की शिकायत पर शहर पुलिस ने विशाल महाशिवलिंग मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर बल्लेपवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिससे हड़कंप मच गया है।

खास बात यह है कि महाशिवलिंग के जीर्णोद्धार का काम विधायक किशोर जोरगेवार की पहल और स्व-निधि से किया गया था। इतना ही नहीं, *8 सितंबर को मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने इसी मंदिर में महाशिवलिंग का पूजन और महारुद्राभिषेक किया था। उसके ठीक एक दिन बाद 9 सितंबर को FIR दर्ज होने से इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।*

*पुरातत्व विभाग ने दी थी नोटिस*
भारतीय पुरातत्व विभाग का आरोप है कि प्राचीन स्थल पर किसी भी तरह के जीर्णोद्धार या निर्माण से पहले विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य है, लेकिन समिति ने अनुमति नहीं ली। इस पर विभाग ने अध्यक्ष को काम तुरंत रोकने की नोटिस भेजी थी।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नोटिस देने के लिए उन्हें अध्यक्ष के पीछे-पीछे घूमना पड़ा। अध्यक्ष द्वारा नोटिस लेने से टालमटोल करने पर अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर ही नोटिस चिपका दी। इसके बावजूद काम जारी रहने पर पुरातत्व विभाग ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि *9 सितंबर को FIR क्रमांक 925* के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस सिर्फ "जांच जारी है" कहकर बात टाल रही है।

विभाग ने इस मामले की जानकारी नागपुर स्थित भारतीय पुरातत्व विभाग को दे दी है और वहां से विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजी जाएगी।

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि FIR दर्ज होने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने अभी तक FIR की कॉपी ऑनलाइन अपडेट नहीं की है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर शहर थाने के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। आखिर में पुरातत्व विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने ही मीडिया को बताया कि FIR दर्ज हुई है और उसकी कॉपी उनके पास है।

लोक आंदोलन न्यास के नितीन बन्सोड ने भी पुष्टि की कि मंदिर समिति अध्यक्ष के खिलाफ शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। बन्सोड ने ही इस अनधिकृत जीर्णोद्धार की शिकायत पुरातत्व विभाग से लेकर जिलाधिकारी, महानगर पालिका और संबंधित विभागों में की थी।

*अब सवाल उठ रहा है कि धार्मिक भावनाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन क्या ऐतिहासिक धरोहर को बचाने वाले नियमों को नजरअंदाज किया जा सकता है?*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक
Sant Kabir Nagar14 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !
Basti14 Sep

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज
Chandrapur14 Sep

अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज

चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —

दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!