शिक्षक प्रशिक्षण के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पोदार इंटरनेशनल स्कूल इंदौर सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर डाक्टर अनिल दुबे इंदौर।
इंदौर। मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजयनगर, इंदौर को शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। आर्टेमिस एड्यूसोल्यूशंस द्वारा इंदौर में आयोजित समावेश स्कूल अवॉर्ड्स 2026 समारोह में विद्यालय को “School with Best Implementation of Teacher Training Program” पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर महाजन ने प्राप्त किया। समारोह में सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस श्री संयम भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजयनगर द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और क्षमता संवर्धन के लिए भी निरंतर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक उपक्रमों का आयोजन किया जाता है। शिक्षक प्रशिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि संस्था ने मध्य प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की लीडरशिप टीम के सदस्यों श्री सचिन नेरनिया, श्रीमती ईशा सिंह, श्रीमती रितु यादव, डॉ. वैशाली द्विवेदी, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती दर्शना पुरोहित, श्रीमती अपूर्वा वानखेड़े, श्रीमती मिंटी शर्मा एवं श्री विनोद शुक्ला, अनिल दुबे समस्त शिक्षकगण तथा अभिभावक वर्ग ने प्राचार्य श्री सुधीर महाजन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , कटंगी (बालाघाट ) जमुनिया डैम पर हुए एक छोटे से सीपेज…
पूरी खबर पढ़ें →
रुचि ड्रोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन आज…
पूरी खबर पढ़ें →
निजामपुर की बेटी आरती का गांव में हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया सम्मानित। शब्बीर। तावडू…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजयसिंहनगर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत छूदा अंतर्गत ग्राम छूदा में खनिज मद से निर्मित स्टॉप डैम भ्रष्टाचार…
पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। बिरसिंहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अब गंभीर खतरे का…
पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। बिरसिंहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अब गंभीर खतरे का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।