गणेश चतुर्थी पर डीएम ने दाऊजी महाराज मंदिर में की पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण के साथ मेले की परंपरा का शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ध्वजा पूजन और मंदिर की परिक्रमा कर मंदिर पर ध्वजा रोहण किया
जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी और रेवती मईया की पूजा अर्चना कर माथा टेककर लिया आशीर्वाद
हाथरस गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया और आरती कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद जिलाधिकारी ने ध्वजा पूजन किया और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मेले की परंपरा का शुभारंभ हुआ।
जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया की पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उन्होंने मेले के सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर शंखनाद और घंटों की गूंज से भक्तिमय नजर आया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने मेला प्रांगण स्थित श्री वेद भगवान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और जनपदवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने स्काउट-गाइड बैंड की मधुर धुनों के साथ जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने रिसीवर कैंप में स्कूली छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया। अधिकारियों के अनुसार, श्री दाऊजी महाराज मेले का विधिवत शुभारंभ 17 सितंबर 2026 को देवछठ के दिन किया जाएगा। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस समेत अन्य अधिकारी, श्रद्धालु,व प्रिंट मीडिया मीडिया के पत्रकार, छायाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसील क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुग्राम मे एक महिला बाइकर को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर भागने वाला कल्याण बैंसला आया पुलिस के…
पूरी खबर पढ़ें →
#शाहाबाद में बिजली विभाग पर गंभीर सवाल लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप, परेशान जनता ने उठाई आवाज…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन की नयी चुनी गई कार्यकारणी समेत अध्यक्ष एडवोकेट कानव को दिलाई गई पद की शपथ।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।