Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा सरप्राइज ऑपरेशन

15 Sep 2026, 12:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा सरप्राइज ऑपरेशन - इन्दौर, मध्य प्रदेश

इंदौर | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
रिपोर्ट: तेजकुमार जारवाल, जिला रिपोर्टर इंदौर
रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान, 397 पर कार्रवाई; 101 नशे में वाहन चलाते पकड़े गए, त्योहारों के मद्देनजर इंदौर शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रातभर विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की टीमों ने सघन जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 397 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, 101 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए।

पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती का संदेश दिया। पुलिस की टीमों ने देर रात तक वाहन चालकों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी।

त्योहारों के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*
Satna15 Sep

*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*

*सतना।* पत्रकार समाजसेवी द्वारा युवाओं में राष्ट्रवादी चेतना और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से "समाजसेवी" कार्यक्रम का…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुअर द्वार पत्रकारिता शर्मरशार..!
Balaghat15 Sep

बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुअर द्वार पत्रकारिता शर्मरशार..!

"वंदे भारत लाईव्ह टिव्ही न्यूज" अकोला जिला प्रतिनिधी:-डॉ.पंजाबराव खाडे. "बालाघाट मे सत्ताधारी की और से प्रायोजित एन्फ्लुएंसरो द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर के सांची प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत
Indore15 Sep

इंदौर के सांची प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | इंदौर, मध्यप्रदेश जिला संवाददाता – तेजकुमार जारवाल इंदौर। शहर के मांगलिया क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी ‘नरोत्तम’ कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका
Indore15 Sep

उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी ‘नरोत्तम’ कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश के…

पूरी खबर पढ़ें →
🌺 राजवाड़ा चौराहे पर आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हरतालिका तीज उत्सव
Indore15 Sep

🌺 राजवाड़ा चौराहे पर आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हरतालिका तीज उत्सव

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए तेजकुमार जारवाल जिला संवाददाता – इंदौर, मध्य प्रदेश इंदौर। शहर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!