Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

वराह मार्च को लेकर धार में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी अनुमति नहीं मिलने के बावजूद रैली निकालने की घोषणा के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

15 Sep 2026, 12:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

7 लोगों को हिरासत में लिया ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार। 15 सितंबर को प्रस्तावित वराह मार्च वाहन रैली को लेकर धार शहर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन द्वारा वाहन रैली की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद सनातन प्रहरी संगठन की ओर से 15 सितंबर को हर हाल में वाहन रैली निकालने की घोषणा की गई थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
पुलिस प्रशासन के अनुसार शहर में करीब 800 से 1000 पुलिस जवानों का बल तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त भी की जा रही है।

*रात से ही शुरू हुई गिरफ्तारियां*

वराह मार्च से जुड़े सनातन प्रहरी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा से जुड़े लोगों की गिरफ्तारियां सोमवार रात से ही शुरू कर दी गई थीं। धार शहर में कानून व्यवस्था को देखते हुए अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे शहर में लगातार निगरानी और गश्त कर रही है।

*संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी*

पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती के साथ आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

*विजय मंदिर/लाठ मस्जिद बंद*

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एएसआई द्वारा विजय मंदिर/ लाठ मस्जिद मंगलवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। विजय मंदिर/लाठ मस्जिद को बंद कर पुलिस सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल धार शहर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन का पूरा ध्यान किसी भी संभावित तनाव या कानून व्यवस्था की स्थिति को उत्पन्न होने से रोकने पर है। शहर में लगातार पुलिस गश्त जारी है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिरसिंहपुर ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नागवार गांव की पुलिया, पहली ही बारिश में हुई जमींदोज, बड़े हादसे का इंतजार*
Satna15 Sep

बिरसिंहपुर ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नागवार गांव की पुलिया, पहली ही बारिश में हुई जमींदोज, बड़े हादसे का इंतजार*

*ब्यूरो रिपोर्ट: प्रवीण कुमार प्रजापति, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ स्थान: ग्राम पंचायत नागवार* बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)बिरसिंहपुर। विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है
Gadchiroli15 Sep

गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है

गढ़चिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट महाराष्ट्र…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra15 Sep

हिंदी को केवल भावनाओं की नहीं, ज्ञान-विज्ञान और तकनीक की भाषा बनाना होगा: वरुण गुलाटी

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग एवं युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर में गणेशोत्सव के दौरान सड़क पर यातायात की…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी

नागपुर अधिवेशन में पेश होगा यूसीसी- यूनीफॉर्म सिविल कोड, , महाराष्ट राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*
Satna15 Sep

*कोटर तहसील के ग्राम रजरवार में समाजसेवी” कार्यक्रम, समाजसेवी कार्यकर्ता राशीश पयासी करेंगे नेतृत्व*

*सतना।* पत्रकार समाजसेवी द्वारा युवाओं में राष्ट्रवादी चेतना और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से "समाजसेवी" कार्यक्रम का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!