Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

बस्ती – छावनी थाना अध्यक्ष पुलिस राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को मिली बड़ी सफलता, हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश 2 शातिर गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी संरक्षण में

15 Sep 2026, 02:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बस्ती - छावनी थाना अध्यक्ष पुलिस राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को मिली बड़ी सफलता, हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश 2 शातिर गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी संरक्षण में - BASTI, उत्तर प्रदेश

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 14 सितंबर 2026 बस्ती। जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि 2 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वेन्यू कार और 5 नीले जरीकैन में भरा करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ऐसे पकड़े गए -दिनांक 13.09.2026 की रात्रि थाना छावनी पर सूचना मिली कि रमघटिया सड़क किनारे खड़ी ट्रक से डीजल चोरी हुआ है।

इस पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आज 14.09.2026 को सुबह 03:25 बजे मझौवा दूबे के पास से घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त -1. आदर्श वर्मा पुत्र स्व0 खुशीराम वर्मा निवासी जुंवागांव थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर उम्र 20 वर्ष।2.

लवकुश चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान निवासी गौहनिया थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या उम्र 19 वर्ष।3. दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है।

अपराध का तरीका – राजनीतिक झंडे की आड़ में चोरीपूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चार पहिया वाहन पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर चलते थे ताकि पुलिस चेकिंग से बच सकें। भोर के समय जब हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के ड्राइवर नींद में होते थे, तब वे पाइप के जरिए डीजल निकाल लेते थे और उसे इधर-उधर बेचकर शान-शौकत और खाने-पीने में खर्च कर देते थे।

ये लोग अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती आदि जनपदों में इसी तरह चोरी करते थे। कल रात भी मझौवा दूबे में खड़ी ट्रक से डीजल चोरी कर बेचने जा रहे थे।

कुछ दिन पहले कलवारी टांडा रोड से भी इसी गाड़ी से डीजल चोरी किया था। आपराधिक इतिहास -आदर्श वर्मा पर अकबरपुर और भीटी थानों में लूट, आर्म्स एक्ट सहित 6 मुकदमे दर्ज हैं।

लवकुश चौहान पर थाना गोसाईगंज अयोध्या में डीजल चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है।बरामदगी -1. एक सफेद वेन्यू कार घटना में प्रयुक्त2.

5 प्लास्टिक के नीले जरीकैन में लगभग 50 लीटर चोरी का डीजल
गिरफ्तार करने वाली टीम -प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 राधारमण यादव प्रभारी चौकी अमोढा, उ0नि0 रामकुमार पासवान, हे0का0 फयानाथ भास्कर, का0 राजीव रंजन, सौरभ सिंह, अजीतनाथ शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सभी को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यूपीआई से 2,000रूपय तक भुगतान पर.कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस ली जा सकती है
Nagpur15 Sep

यूपीआई से 2,000रूपय तक भुगतान पर.कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस ली जा सकती है

वित्त ममंत्रालय भारत सरकार ने यूपीआई भुगतान को लेकर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। भारत सरकार ने…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नागवार गांव की पुलिया, पहली ही बारिश में हुई जमींदोज, बड़े हादसे का इंतजार*
Satna15 Sep

बिरसिंहपुर ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नागवार गांव की पुलिया, पहली ही बारिश में हुई जमींदोज, बड़े हादसे का इंतजार*

*ब्यूरो रिपोर्ट: प्रवीण कुमार प्रजापति, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ स्थान: ग्राम पंचायत नागवार* बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)बिरसिंहपुर। विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है
Gadchiroli15 Sep

गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है

गढ़चिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट महाराष्ट्र…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra15 Sep

हिंदी को केवल भावनाओं की नहीं, ज्ञान-विज्ञान और तकनीक की भाषा बनाना होगा: वरुण गुलाटी

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग एवं युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर में गणेशोत्सव के दौरान सड़क पर यातायात की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!