महराजगंज में 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नए प्रभारी कानून-व्यवस्था मजबूत करने को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया प्रशासनिक फेरबदल

महराजगंज में 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नए प्रभारी
कानून-व्यवस्था मजबूत करने को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया प्रशासनिक फेरबदल –
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जारी किया तबादला आदेश
कई पुलिस चौकियों पर नए प्रभारी किए गए तैनात –
नेहा कुमारी बनीं पकड़ी चौकी प्रभारी
अजय यादव को अड्डा बाजार, अनिश सिंह को परतावल की कमान
नरेन्द्र पटेल वरिष्ठ उप निरीक्षक एंव रमेश वरुण उप निरीक्षक को थाना कोल्हुई भेजा गया
फेरबदल का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग
महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। फेरबदल में कई पुलिस चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार म0उ0नि0 नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी बनाया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल की जिम्मेदारी दी गई है। रूपेश पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, भिटौली भेजा गया है।
मधुकर सिंह को चौकी प्रभारी खुटहाँ, पनियरा, गोविन्दर यादव को चौकी प्रभारी शिकारपुर, भिटौली और देवेन्द्र दुबे को चौकी प्रभारी मुजुरी, पनियरा बनाया गया है। अजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, नौतनवां तथा अनिश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी परतावल, श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी मिली है।
इसी क्रम में संदीप कुमार चौधरी को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर बनाया गया है, जबकि अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल में तैनाती दी गई है। शोभा यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोल्हुई, रमेश पुरी को वरिष्ठ उप निरीक्षक पुरन्दरपुर और रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उप निरीक्षक निचलौल बनाया गया है।
वहीं रमेश वरुण को थाना कोल्हुई, राकेश कुमार को थाना पुरन्दरपुर, छोटेलाल को थाना परसामलिक, आलोक कुमार राय को थाना ठूठीबारी और संजय सिंह को थाना सिंदुरिया भेजा गया है। रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को नवीन दायित्वों का निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
पुलिस विभाग के मुताबिक इस फेरबदल का उद्देश्य जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







