कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने किया बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मरदह, गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 9 में पढ़ने वाली करीब 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है।
छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पिता के मुताबिक, उनकी पुत्री प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 7:30 बजे साइकिल से निजी विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने तलाश शुरू की तो युवक द्वारा छात्रा को अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली। तहरीर के अनुसार, शाम करीब पांच बजे छात्रा ने एक मोबाइल नंबर से फोन कर परिजनों से कहा कि उसे कोई नहीं खोजेगा।
काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने 9 सितंबर को मरदह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जा रहा है।
आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसील क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुग्राम मे एक महिला बाइकर को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर भागने वाला कल्याण बैंसला आया पुलिस के…
पूरी खबर पढ़ें →
#शाहाबाद में बिजली विभाग पर गंभीर सवाल लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप, परेशान जनता ने उठाई आवाज…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन की नयी चुनी गई कार्यकारणी समेत अध्यक्ष एडवोकेट कानव को दिलाई गई पद की शपथ।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।