Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sakti

कलेक्टर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

15 Sep 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं - सक्ती, छत्तीसगढ़

*कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं*

*आज जनदर्शन में कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त*

            सक्ती, 15 सितम्बर 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
             जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा कला निवासी श्री शेखर कंवर ने ग्राम पंचायत नवापारा कला से सक्ती मार्ग की ओर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बीरभांठा निवासी नूतन कुमारी यादव ने बिजली बिल अत्यधिक और बिजली बिल न देने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम भेड़िकोना निवासी संध्या सिदार ने रोजगार के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी दूरपति कुमारी ने आर्थिक सहायता प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी श्री संतोष कुमार ने स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरी बजरंग चौक मोहल्ला को ड्रोन सर्वे कर प्रचलित आबादी के सूची में जोड़कर बजरंग चौक मोहल्लावासियों को आवासीय पट्टा प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्री रामलाल चंद्रा ने बंटवारा से बचे खसरा का निराकरण करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Moradabad15 Sep

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त
Katni15 Sep

शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET
Karnal15 Sep

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत 12000 अध्यापको को HTET एग्जाम पास करना होगाअनिवार्य।एग्जाम ना देने वाले अध्यापको…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!