Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: राजस्व ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

15 Sep 2026, 11:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: राजस्व ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी के निर्देशन में मंगलवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर खादर में राजस्व ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटि, नाला निर्माण, रास्ता बंद होने तथा भूमि संबंधी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न हो और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। चौपाल में नायब तहसीलदार साक्षी यादव, पूर्ति निरीक्षक हिरदेश कुमार, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव केशव कुमार, लेखपाल सचिन यादव, तकनीकी सहायक अमित कौशिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Moradabad15 Sep

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त
Katni15 Sep

शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET
Karnal15 Sep

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत 12000 अध्यापको को HTET एग्जाम पास करना होगाअनिवार्य।एग्जाम ना देने वाले अध्यापको…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!