किस्त नहीं भरा तो निकलवा लिया खून.. किस्तों में मोबाइल खरीदते हैं तो सावधान हो जाएं ये सुने
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां मोबाइल फोन की बकाया EMI की वसूली के नाम पर मोबाइल दुकानदार और उसके साथ आए रिकवरी एजेंटों ने एक गरीब युवक के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि एजेंटों ने युवक को उसके गांव से अगवा किया और लखनऊ ले जाकर 4 दिनों तक बंधक बनाकर रखा।
इस दौरान युवक के साथ मारपीट करने के साथ ही अस्पताल ले जाकर उसका जबरन एक यूनिट खून तक निकलवा लिया गया। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरहिया के रहने वाले नेवल कुमार और उनके भाई राजकुमार ने इस घटना को लेकर एक वीडियो जारी किया। पीड़ित के भाई राजकुमार के बताया कि करीब एक साल पहले नेवल ने निगोहां स्थित गीता मोबाइल शॉप से किस्त पर एक मोबाइल खरीदा था। दो महीने बाद जब वह किस्त जमा नहीं कर पाया तो दुकान व कंपनी से जुड़े लोग आए और मोबाइल छीनकर ले गए। उस दौरान उन्होंने कहा था कि किस्त जमा होने पर ही फोन मिलेगा। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पीड़ित नेवल ने मान लिया कि जब फोन ही छिन गया है तो उसे पैसे नहीं देने हैं और वह शांत बैठ गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat September 15, 2026 हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के एक…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पर 15 अक्टूबर 2026 से…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत श्यामपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनिजामाबाद पुलिस में दो अलग-अलग मामले में दुष्कर्म और नाबालिक से संबंधित अश्लील सामग्री वायरल करने के दो…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवक यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
⚡ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण अभियान तेज—44 चिन्हित भवनों में कार्रवाई, आज 6 भवनों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।