Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी मार्का फ्रूटी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

16 Sep 2026, 12:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रमना (गढ़वा) । बंशीधर नगर भाया रमना एनएच-39 बहियार खुर्द मोड़ के पास भैंस से टकराई दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने वाहन के गुप्त तहखाने से 810 पैकेट फ्रूटी शराब बरामद की है।FB IMG 1789468264038

मामले को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार अहले सुबह एनएच-39 पर बहियार खुर्द मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो (नंबर- BR05PA 6347) भैंस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

दुर्घटना की जांच के दौरान वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस-इंजन नंबर में भारी अंतर पाया गया। शक होने पर थाना प्रभारी आकाश कुमार और एसआई जयप्रकाश गुप्ता ने वाहन की गहन तलाशी ली। तलाशी में सीटों के नीचे विशेष रूप से बनाया गया मॉडिफाइड चेंबर (गुप्त तहखाना) मिला।

तहखाने से उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए “नॉट फॉर सेल” लोगो लगा हुआ सोनभद्र निर्मित 180 एमएल का ऑरेंज फ्लावर पाउच कुल 810 पैकेट (145.8 लीटर) फ्रूटी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 5 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से चालक रोहित कुमार (25 वर्ष, पिता- कानो विशुनपुर, जिला- समस्तीपुर, बिहार) को गिरफ्तार किया है। रोहित पहले भी पलामू में कंटेनर गाड़ी से 155 पेटी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खेप यूपी के ओबरा से अविनाश जायसवाल द्वारा लोड कराई गई थी, जिसे बिहार के हाजीपुर में आलू सिंह के पास पहुंचाना था। इस सिंडिकेट में समस्तीपुर का मोनू कुमार भी शामिल है।

पुलिस अब वाहन मालिक की पहचान और इस अंतरराज्यीय गिरोह के पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान
Hardoi16 Sep

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

शटर गिरा होने पर काट दिया विद्युत कनेक्शन! सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे…

पूरी खबर पढ़ें →
घिनौनी वारदात:गाय के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
Haridwar16 Sep

घिनौनी वारदात:गाय के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat September 15, 2026 हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के एक…

पूरी खबर पढ़ें →
*नगर परिषद जैतवारा की पानी टंकी पर ‘ग्राम पंचायत’ लिखे जाने से भड़के लोग सोशल मीडिया पर पूछा- ‘तहसील और अस्पताल के बाद अब नगर परिषद का दर्जा भी छिन गया क्या?*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh16 Sep

आजमगढ़ दुष्कर्म और अश्लील सामग्री वायरल करने वाले दो आरोपी को निजामाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

निजामाबाद पुलिस में दो अलग-अलग मामले में दुष्कर्म और नाबालिक से संबंधित अश्लील सामग्री वायरल करने के दो…

पूरी खबर पढ़ें →
यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Basti16 Sep

यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवक यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!