Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

16 Sep 2026, 05:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कृषि भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

किसान दिवस में उप कृषि निदेशक के द्वारा जनपद मे वर्तमान समय में चल रहे बीज बुकिंग की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि बीच बुकिंग यूपीएग्रीकल्चर की साइट पर की जा रही है। किसान दिवस में उपस्थित किसान एवं किसान यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा निम्न प्रकार से समस्याऐं प्रस्तुत की गयी।

श्री राजेंद्र राय के द्वारा ओनबिलाई एवं गजाधरपुर में संचालित समिति पर रास्ता नहीं है की समस्या उठाई गई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। श्री राजेंद्र राय के द्वारा दूसरी समस्या महुली समिति पर की गई कब्जा को हटवाने के उपरान्त निर्माण करा कर चालू करने की मांग की गयी, उनके द्वारा इस वर्ष धान ख़रीद केंद्र का स्थापन दूरी के अनुसार किए जाने की माँग की गई एवं धान ख़रीद का औसत व लक्ष्य बड़ाए जाने की माँग की गई।

रामदास ग्राम कथैचा विकासखंड नाथनगर के द्वारा समस्या बताई गई की तिलठा माइनर का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। सुरेंद्र राय द्वारा इफको से प्रश्न किया गया कि जनपद में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किस क्षेत्र में किया जा रहा है।

आशीष कुमार वर्मा इफको के द्वारा अवगत कराया गया कि ड्रोन से छिड़काव 130 एकड़, लगभग 130 किसान के प्रक्षेत्रों पर नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया किया। किसान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र राय सहित सम्मानित किसान बन्धु आदि उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Mahrajganj16 Sep

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का किया उद्घाटन
Mahrajganj16 Sep

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का किया उद्घाटन

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा होगी और मजबूत, कोल्हुई में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का उद्घाटन महराजगंज। भारत-नेपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
.बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर 1.20 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और लूटी गई कार बरामद
Basti16 Sep

.बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर 1.20 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और लूटी गई कार बरामद

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 16 सितंबर 2026 जनपद बस्ती में सोशल मीडिया पर दोस्ती और ब्लैकमेलिंग के जरिए…

पूरी खबर पढ़ें →
17 सितंबर को परधानमंतरी के जन्मदिन पर अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे
Bilaspur16 Sep

17 सितंबर को परधानमंतरी के जन्मदिन पर अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे

17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, इस अवसर पर भारतीय जनता…

error: Content is protected !!