Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि थाना बेलहरकला पुलिस कार्यवाही करते हुये हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

16 Sep 2026, 05:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि थाना बेलहरकला पुलिस कार्यवाही करते हुये हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.09.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया गया । घटना का विवरणः- दिनाँक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त द्वारा नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया गया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया ।

उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1.

रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर । पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था ।

राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था । मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है ।

इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी । झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया ।

बरामदगी का विवरणः-
(1.) एक अदद आलाकत्ल धारधार नुकीली परखी ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Mahrajganj16 Sep

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का किया उद्घाटन
Mahrajganj16 Sep

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का किया उद्घाटन

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा होगी और मजबूत, कोल्हुई में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का उद्घाटन महराजगंज। भारत-नेपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
.बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर 1.20 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और लूटी गई कार बरामद
Basti16 Sep

.बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर 1.20 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और लूटी गई कार बरामद

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 16 सितंबर 2026 जनपद बस्ती में सोशल मीडिया पर दोस्ती और ब्लैकमेलिंग के जरिए…

पूरी खबर पढ़ें →
17 सितंबर को परधानमंतरी के जन्मदिन पर अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे
Bilaspur16 Sep

17 सितंबर को परधानमंतरी के जन्मदिन पर अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे

17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, इस अवसर पर भारतीय जनता…

error: Content is protected !!