5 साल से स्कूल की अपनी छत नहीं: किराए के मकान में पढ़ने को मजबूर 35 बच्चे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


5 साल से स्कूल की अपनी छत नहीं: किराए के मकान में पढ़ने को मजबूर 35 बच्चे
धार, गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
सरदारपुर।जुलवानिया खुर्द गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पिछले 5 सालों से अपनी खुद की स्कूल बिल्डिंग नसीब नहीं हुई है। मजबूरी में 35 बच्चों की पढ़ाई एक निजी मकान में चल रही है।
इन बच्चों में 16 लड़कियां भी शामिल हैं। स्कूल में दो टीचर (एक सर और एक मैडम) पढ़ा रहे हैं, लेकिन जगह की तंगी से हर कोई परेशान है।ग्रामीणों, बच्चों और शिक्षकों का कहना है कि इतने लंबे समय से किराए या दूसरे के मकान में स्कूल चलने से पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है।इस मामले में जनशिक्षक आत्माराम परमार ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल उन्हें निजी मकान में पढ़ाया जा रहा है।
नए स्कूल भवन के निर्माण का प्रस्ताव आदिवासी विकास विभाग के जरिए कलेक्टर को भेज दिया गया है। जैसे ही वहां से बजट और मंजूरी मिलेगी, बिल्डिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा।उधर गांव वालों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द ध्यान दे और स्कूल की अपनी बिल्डिंग बनवाए, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा और सुरक्षित माहौल मिल सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पोरसा- भिंड सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ l इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
महेश्वर विधानसभा से बीजेपी दावेदार अखिल भारतीय बलाई महासंग के राष्ट्र अध्यक्ष माननीय मनोज परमार जी का महेश्वर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 विशेष ऐतिहासिक रिपोर्ट | महात्मा गांधी हत्या केस का वह फैसला, जिसके 110 पन्नों में दर्ज…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर से समीर वानखेडे ब्युरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS की रिपोर्ट चंद्रपुर के राजीव गांधी कॉलेज…
पूरी खबर पढ़ें →
लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंगरेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान बंगरेड। लोटस इंटरनेशनल…
पूरी खबर पढ़ें →
'सतना (मध्य प्रदेश): नगर परिषद जैतवारा के वार्ड नंबर 3 में नवनिर्मित पानी की टंकी पर हुई एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।