पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का किया उद्घाटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा होगी और मजबूत, कोल्हुई में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का उद्घाटन
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता और जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद एसपी ने वायरलेस सेट के माध्यम से जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उन्हें अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद की पुलिस व्यवस्था मुख्य रूप से कोतवाली स्थित कंट्रोल रूम ‘डेल्टा’ से संचालित हो रही थी। फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों को नेटवर्क एवं आपसी समन्वय में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए कोल्हुई में नया कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
नए कंट्रोल रूम के शुरू होने से सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सूचना प्रणाली और आपसी तालमेल बेहतर होने की उम्मीद है। आपात स्थिति में संबंधित थानों तक सूचना तेजी से पहुंचने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम भी कम होगा।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, ‘चार्ली’ कंट्रोल रूम से फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों के बीच वायरलेस संचार व्यवस्था मजबूत होगी। इससे सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पोरसा- भिंड सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ l इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ सदर कोतवाली उन्नाव की चौकी सुतिया तारा में तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी के अंदर वर्दी…
पूरी खबर पढ़ें →
गडचिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* गडचिरौली जिला अस्पताल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।