Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर हुई कार्रवाई

16 Sep 2026, 10:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर हुई कार्रवाई - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : जिले में स्थित थाना प्रतापनगर सदर पुलिस और डीएसटी जोधपुर पश्चिम की टीम ने जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने वाली रंगाई-छपाई की दो फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोहम्मद वसीम और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पर्यावरण प्रदूषण और जल प्रदूषण से संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर नतिशा जाखड़ के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सुंदर कला के नेतृत्व में थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार मिली सूचना पर टीम ने ढब्बू बस्ती, हाथी नहर पहाड़ी क्षेत्र में मोहम्मद वसीम के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान वहां कपड़ों की रंगाई-छपाई से निकलने वाला रंगीन रसायनयुक्त पानी बिना उपचारित किए सीवरेज लाइन में छोड़े जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने पाया कि दूषित पानी सीवरेज के माध्यम से जोजरी नदी में पहुंचकर जल प्रदूषण का कारण बन रहा था। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई ढब्बू बस्ती, हाथी नहर के पास मोहम्मद रिजवान के मकान पर की गई।

पुलिस को मकान की छत पर बड़े भगौनों और टबों में रंगीन रसायनयुक्त पानी भरा मिला। मौके पर कपड़ों की रंगाई के बाद सुखाने के लिए रस्सियां बंधी हुई थीं तथा छह ड्रमों में पानी भरा पाया गया।

एक कोने में रंगाई किए हुए गीले कपड़ों का ढेर भी मिला। पुलिस के मुताबिक रसायनयुक्त पानी को मकान के पास बनी नाली के जरिए सीवरेज लाइन में छोड़ा जा रहा था।

दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 तथा जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1974 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रकरण संख्या 142/2026 और 143/2026 की अग्रिम जांच एसआईटी के एडीसीपी प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान जिलेभर में होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी को समर्पित विविध कार्यक्रम जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से बैठक लेकर
Didwana-Kuchaman17 Sep

जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान जिलेभर में होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी को समर्पित विविध कार्यक्रम जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से बैठक लेकर

डीडवाना-कुचामन, 16 सितम्बर। जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत–जन सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →

डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, पावटा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Didwana-Kuchaman17 Sep

डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, पावटा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

डीडवाना-कुचामन, जिले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, पावटा में छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुधवार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिले में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर डीडवाना, लाडनूं, कुचामन, नावां व परबतसर के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर
error: Content is protected !!