Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान जिलेभर में होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी को समर्पित विविध कार्यक्रम जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से बैठक लेकर

17 Sep 2026, 12:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान जिलेभर में होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी को समर्पित विविध कार्यक्रम जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से बैठक लेकर - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, 16 सितम्बर। जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत–जन सेवा अभियान के संचालन की कार्ययोजना तथा तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संबंधित विभागों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां करने तथा अभियान के माध्यम से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, प्रेरणादायी वीडियो प्रदर्शन, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, विद्यार्थियों की रैली, श्रमदान एवं सामुदायिक गतिविधियां, जनसेवा शिविर, रंगोली प्रदर्शन तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की बैठक संपन्न; डॉ. कमलेश अध्यक्ष व धनीराम संयोजक नियुक्त
Jhalawar16 Sep

राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की बैठक संपन्न; डॉ. कमलेश अध्यक्ष व धनीराम संयोजक नियुक्त

झालावाड़ 16 सितंबर। राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक गिंदौर स्थित मेघवाल समाज छात्रावास में…

पूरी खबर पढ़ें →
रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर
Jodhpur16 Sep

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में कानून-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन
Jodhpur16 Sep

महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

जोधपुर। महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!