सिंगरौली: तीन परिवार प्रभावित, शासन की राहत राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू।भारी बारिश से वार्ड 39 में तीन मकान गिरे, पटवारी ने किया सर्वे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली: तीन परिवार प्रभावित, शासन की राहत राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू।भारी बारिश से वार्ड 39 में तीन मकान गिरे, पटवारी ने किया सर्वे।
सिंगरौली : बैढ़न लगातार हो रही भारी बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 39 के बलियरी रोड क्षेत्र में तीन मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। बारिश के कारण लाले पनिका, राजेश केवट एवं चंद्रिका केवट के मकानों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है।
मकान गिरने की जानकारी मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव ने तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दी और प्रशासनिक अमले को मौके पर बुलाने की पहल की। सूचना पर हल्का पटवारी उमेश नामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। सर्वे के दौरान मकानों को हुई क्षति का आकलन कर आवश्यक जानकारी दर्ज की गई।
प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार राहत एवं सहायता राशि दिलाने के उद्देश्य से सर्वे की कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि पात्र परिवारों को शासन की राहत योजना का लाभ समय पर मिल सके।
भारी बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने से प्रभावित परिवारों को शासन से राहत मिलने की उम्मीद है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
@यशवंत सिंह दायमा प्रेस रिपोर्टर मनासा सांकरिया खेड़ी। ग्राम पंचायत सांकरिया खेड़ी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही…
पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ द्वारा किसानों के हक और मुआवजे के लिए एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / मध्यप्रदेश में मानसून सीजन अब अंतिम दौर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल /वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश, वंदे भारत लाइव टीवी…
पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर (सतना):तहसील क्षेत्र के *शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर* में *16 सितंबर 2026* को लोकतंत्र का एक अनोखा रंग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।