मकराना में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मकराना। शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राहुल जांगिड़ निवासी सबलपुर वाले के द्वारा पंडित निशांत दाधीच ने ओजरो की पूजा ओर आरती करवाई ।समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री विश्वकर्मा की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान श्री विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा प्रसाद चढ़ाया।
पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्री विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार बताते हुए उनके आदर्शों एवं कर्मप्रधान जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजन दिवस शिल्प, तकनीक, मेहनत और हुनर के सम्मान का पर्व है। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा मंदिर से जुड़े पदाधिकारी, समाजबंधु एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। इस दौरान कैलाश चंद जाला, उप प्रधान अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली,नेमीचंद डेरोलिया, रामककुंवार जाला, किश्तूर चंद सिदड अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति मकराना,उमाशंकर बोदलिया, रामेश्वर लाल कंवलेचा पूर्व अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति मकराना,पूनम जांगिड़, नेमीचंद राजोतिया, मनोज जांगिड़, महावीर जांगिड़, गिरधारी जांगिड़, प्रवीण जांगिड़, राहुल जांगिड़, देव राज जांगिड़ मीना जांगिड़, आनंदी जांगिड़ प्रेमलता जांगिड़, मनभरी जांगिड़, हेमलता जांगिड़, इंद्रा जांगिड़, सीमा जी, चंदा जांगिड़, उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, 16 सितम्बर। जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत–जन सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, पावटा में छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुधवार…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले गहन तलाशी कर वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
झालावाड़ 16 सितंबर। राजस्थान बौद्ध महासंघ इकाई झालावाड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक गिंदौर स्थित मेघवाल समाज छात्रावास में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले में स्थित थाना प्रतापनगर सदर पुलिस और डीएसटी जोधपुर पश्चिम की टीम ने जोजरी नदी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।