Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चरखारी में रक्तदान शिविर आयोजित, बांटे गए आयुष्मान कार्ड

17 Sep 2026, 08:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चरखारी में रक्तदान शिविर आयोजित, बांटे गए आयुष्मान कार्ड - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर धीरज सिंह चरखारी (महोबा)। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्डों का वितरण भी किया गया। ​आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य (MLC) श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष ई. अमित कुमार पटैरिया, जिला महामंत्री श्री प्रकाश अनुरागी, जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र यादव सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। रक्तदान महादान है और यह किसी की जिंदगी बचाने का सबसे उत्तम जरिया है।

कार्यक्रम के अंत में सीएचसी स्टाफ और सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन विधि-विधान से हुआ संपन्न
Mahrajganj17 Sep

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन विधि-विधान से हुआ संपन्न

महराजगंज पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ विश्वकर्मा एवं शस्त्र पूजन महराजगंज। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17…

पूरी खबर पढ़ें →
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj17 Sep

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय थाना चौक/महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग और गश्त अभियान चलाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान कर मनाया सेवा दिवस-दीपेश अग्रवाल
Sirohi17 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान कर मनाया सेवा दिवस-दीपेश अग्रवाल

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे‌ जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आबूरोड द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!