Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

परिवहन विभाग डीडवाना द्वारा ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया

17 Sep 2026, 11:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परिवहन विभाग डीडवाना द्वारा ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन जिले में परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ड्राइवर गरिमा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों को बस स्टेण्ड डीडवाना एव टोल प्लाजा-मंगलाना पर गुलाब का फूल एवं चॉकलेट देकर वाहन चालकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित किया गया तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

जिला परिवहन अधिकारी सुप्रिया ने बताया कि ड्राइवर गरिमा दिवस का उद्देश्य ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटो सहित विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों. के योगदान को सम्मान देना तथा उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक केवल वाहनों का संचालन नहीं करते, बल्कि वे आमजन की यात्रा, आवश्यक सेवाओं तथा परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था और सेवा व्यवस्था को गतिशील बनाए रखने में भी वाहन चालकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई।साथ ही प्रत्येक सड़क उपयोगकर्ता का सम्मान करने तथा अपने सभी साथी चालकों के लिए गरिमा, विकास और सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार और सड़क पर होने वाले आक्रोश (रोड रेज) के विरूद्ध दृढ़ता से खड़े रहने और उनकी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत जिले भर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन नव लाभांवित परिवारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर खुशहाली की मंगलकामना की
जिला कलक्टर ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनजर ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण
Didwana-Kuchaman17 Sep

जिला कलक्टर ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के मद्देनजर ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण

डीडवाना-कुचामन, जिले में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को
Didwana-Kuchaman17 Sep

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायती राज आम चुनाव के लिए पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!