समाज के हर वर्ग हर गरीब का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है, लाखों दीपक इसका प्रमाण – पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * समाज के हर वर्ग, हर गरीब का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। आज खुरई विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने में रोशन हो रहे आशीर्वाद के लाखों दीपक इसका प्रमाण हैं।
उन्होंने अपना जीवन ईमानदारी और कर्मठता के साथ राष्ट्र की सेवा, संस्कृति की रक्षा और देशवासियों का जीवन बदलने में लगाया है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर यहां के किला मैदान में आयोजित ‘‘आशीर्वाद का दिया‘‘ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियों और स्वस्फूर्त भावनाओं के अद्भुत समन्वय से 3लाख 76 हजार से अधिक दीपक प्रज्वलित कर दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाया गया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश के, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस आज हम सब उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ मना रहे हैं।
आज का दिन हम सब देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज हम ऐसे व्यक्तित्व की चर्चा करेंगे जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
ऐसे व्यक्तित्व नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र में, आज चाहे गाँव, शहर, स्कूल,अस्पताल, घर-घर हो, आज पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र में 3,76,000 दीपक ‘‘आशीर्वाद का दिया‘‘ के रूप में जलाए गए हैं। ‘‘आशीर्वाद का दिया‘‘ का अर्थ है कि ऐसे व्यक्तित्व, ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने भारत के अंदर हमारे समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, गरीब लोगों के लिए जो जनकल्याण की योजनाएं बनाई हैं जिससे हर गरीब का आशीर्वाद मोदी जी को है।
हमारे खुरई विधानसभा क्षेत्र में ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से 55,000 प्रधानमंत्री आवास बने हैं। खुरई के चारों तरफ जो पक्के मकान दिखते हैं यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन हैं इसलिए हर गरीब उनको आशीर्वाद का दिया समर्पित कर रहा है, उनको आशीर्वाद दे रहा है, आशीष दे रहा है।
हमारी भारत की संस्कृति है कि जब कोई शुभ कार्य होता है, तो हम दीप जलाकर, दीप प्रज्वलित करके उस शुभ काम में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, कामना करते हैं, और आज इस किला प्रांगण, माँ बीजासेन के इस मंदिर के चारों तरफ दीप ही दीप जगमगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश के में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारे देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है।
वह गरीब जो इलाज नहीं करा सकता था, 50 सालों तक की सरकारों ने कभी इस बात की चिंता नहीं की कि कोई गरीब बीमार हो जाएगा तो उसका इलाज कैसे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके सबको 5 लाख का सुरक्षा बीमा कार्ड (आयुष्मान कार्ड) दिया है।
आज किसी गरीब को यह चिंता नहीं है कि हमारे परिवार में कोई बीमार हो जाएगा तो हम इलाज कहाँ कराएँगे। आज हर गरीब का 5 लाख का कार्ड आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण जीवन परिश्रम और कर्मठता का उदाहरण है। वे किशोरावस्था में अपने भाई और पिता के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन और पास के एक बस टर्मिनल पर चाय बेचकर परिवार की आजीविका में सहयोग करते थे।
घर में अर्थाभाव था। उनकी दृष्टि में ‘‘माँ‘‘ शब्द केवल एक जैविक संबंध को नहीं दर्शाता बल्कि यह त्याग, धैर्य और विश्वास का एक पूरा संसार है।
माता पिता से मिली ईमानदारी और कर्मठता की शिक्षा उनके जीवन का सूत्र है। वे आठ वर्ष के थे, तभी वे नियमित रूप से संघ की शाखा में जाने लगे थे और मात्र 21 वर्ष की आयु में वे संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए।
वर्ष 2014 में जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली तब भारत नीतिगत जड़ता, भ्रष्टाचार, नेतृत्व संकट और राजनीतिक अस्थिरता जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा था। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि ‘‘प्रधान सेवक‘‘ के रूप में काम किया।
अक्टूबर 2001 में मुख्यमंत्री बनने से लेकर आज तक, उन्होंने अपने 25 से अधिक वर्षों के संवैधानिक कार्यकाल में एक भी दिन की व्यक्तिगत छुट्टी नहीं ली है। ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘‘ तथा ‘‘अंत्योदय‘‘ का दर्शन उनकी शासन व्यवस्था की आधारशिला बना।
उनका प्रशासनिक नेतृत्व मॉडल भगवद्गीता और विवेकानंद जी के कर्मयोग पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बीते 12 वर्षों की यात्रा को यदि एक वाक्य में परिभाषित किया जाए तो यह ‘‘संकल्प से सिद्धि‘‘ की यात्रा है।
उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक पटल पर ताकतवर आर्थिक और सैन्य महाशक्ति के रूप में खड़ा है। देश के हितों के प्रति दृढ़ संकल्पित वैश्विक नेता के रूप में उनका स्थान है।
36 से अधिक देश उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित कर चुके हैं और उनकी नीतियों व कार्यशैली की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
श्री सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल की ऐसी असंख्य उपलब्धियों के प्रति कृतज्ञता का भी दिन है जिन कामों से हर नागरिक के जीवन में समृद्धि और बदलाव आया है। उनके कारण गांवों से लेकर महानगरों तक नये, सशक्त और विकसित भारत की ओर बढ़ती तस्वीर हमें दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि नये भारत के ऐसे शिल्पकार नरेन्द्र मोदी अपनी अनवरत जनसेवा व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। पूरा देश 17 सितंबर को उनका जन्म दिवस ‘सेवा दिवस‘ के रूप में मना रहा है।
उनके जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान का शुभारंभ ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ से किया जा रहा है और हर गांव वार्ड में आज दीपावली जैसा उत्सव है। उन्होंने कहा कि मैं आज खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं।
आप सभी ने गांव से लेकर शहर तक, शालाओं से लेकर घरों तक लाखों दीपक रोशन कर के अपने प्रिय नेता को के प्रति अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रकट किया है। यह दीपोत्सव सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना, धर्म और परंपराओं के संरक्षण का भी प्रतीक है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों तथा तय लक्ष्य के अनुरूप दीप प्रज्वलन का कार्य संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खुरई नगर तथा सभी छह भाजपा मंडलों में लाखों की संख्या में लगभग एक साथ प्रज्वलित हुए दीपकों ने दीपावली की तरह दीपोत्सव का वातावरण निर्मित कर दिया।
अभियान के दौरान समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों, अधिकांश पीएम आवास हितग्राहियों, उज्जवला योजना, लाडली बहना व लाडली लक्ष्मी हितग्राही बहनों सहित अधिकांश हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप प्रज्वन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक अभियान की ,सफलता हेतु प्रभारियों को दायित्व दिया गया था जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।
इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में हर घर एवं व्यक्तिगत दीप प्रज्वलन के साथ ही खुरई विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन के सामूहिक आयोजन भी सैकड़ों नागरिकों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ संपन्न हुए। ‘‘आशीर्वाद का दिया‘‘ अभियान के अंतर्गत पिछले दस वर्षों में खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ निर्मित हुए सभी बड़े भवनों,पार्कों, स्टेडियमों तथा किला परिसरों में दीपप्रज्वलन के लिए लोग जुटे।
क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालयों, सांदीपनि विद्यालयों सहित सभी शासकीय व निजी शिक्षण संस्थाओं में दीपोत्सव कार्यक्रम हुए। सामूहिक दीप प्रज्वलन की इस श्रृंखला में जनपद मुख्यालयों, समस्त पंचायत भवनों सहित पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक भवनों व बड़े विकास कार्य स्थलों पर भी दीपोत्सव मनाया गया।
खुरई व मालथौन विकासखंड के महिला बाल विकास विभाग के कार्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दीपोत्सव मनाया गया। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल खुरई तथा सामुदायिक केंद्र मालथौन सहित क्षेत्र के सभी प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव मनाया गया।
अनेक संस्थाओं व लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामनाओं के होर्डिंग्स,फ्लेक्स लगाए, उनकी तस्वीरें दीपोत्सव के साथ रखीं और उनके समर्थन में नारे लगा कर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस व सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्षेत्र के अनेक गांवों के मंदिरों व सामुदायिक भवनों में भजन मंडलियों के साथ रात्रि में दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुए।
अभियान के लिए सभी छह भाजपा मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी,सभी पार्षदों, सरपंचों, जनपद सदस्यों तथा अभियान के लिए गठित की गईं मंडल टोली, शक्ति केंद्र टोली व बूथ टोलियों की भूमिका दीपोत्सव अभियान की सफलता में सराहनीय रही। इसी प्रकार क्षेत्र के जनपद पंचायत स्तरीय, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, नगर पालिका, चारों नगर परिषदों सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति और सहयोग भी पूरी तरह मिला।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






