नरयावली में ₹25 लाख की लागत से बनने वाले मंगल भवन का भूमि पूजन संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर साहू समाज, नरयावली द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया द्वारा मंगल भवन निर्माण हेतु स्वीकृत ₹25 लाख की राशि से भूमि पूजन का कार्यक्रम श्री देव राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।
यह गरिमापूर्ण कार्यक्रम नरयावली साहू समिति के अध्यक्ष संजय साहू (विद्या पाइप हाउस, सागर) एवं संरक्षक रवि शंकर साहू (नरयावली) सहित समिति के समस्त सदस्यों के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया एवं उनके साथी उपस्थित रहे।
साथ ही पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत कृष्ण मुरारी यादव, सरपंच शैलेंद्र साहू, जनपद सदस्य महेश साहू, व्यापारी संघ अध्यक्ष रघुनाथ साहू, राहतगढ़ से देवेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राहतगढ़ मनोहर लाल साहू, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह यादव, पूर्व सरपंच अशोक सिंह ठाकुर, लंबरदार मुरारी यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरयावली, मऊरानीपुर (उत्तर प्रदेश) के वरिष्ठ जन नंदराम साहू,देवीदीन साहू,बलराम साहू, पूर्व सरपंच नरयावली छोटेलाल आदिवासी, सरपंच नरयावली किशन साहू, रामगोपाल सोनी और रेलवे बोर्ड के सदस्य साहू सहित सैकड़ों की तादाद में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में कच्ची सडक़ों, सीवरेज लाइन,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*सेवा-संकल्प अभियान अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में 7 लाख दीपों से जगमगाया झाबुआ* *पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsखैर बना गांव में पहले नदी के आने जाने में प्रॉब्लम आता था नदी पानी रहता था उसमें…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव : 17 सितंबर को जावेद अहमद खान पुत्र जमील अहमद खान अपनी फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी करके…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर जिले में गुरुवार (17 तारीख) को तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की…
पूरी खबर पढ़ें →
टीम की आहट मिलते ही मची खलबली, कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर खननकर्ता हुए भूमिगत; वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।