Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

निंबाहेड़ा नगर परिषद की पहली निर्विरोध महिला सभापति बनीं शिल्पा भूतड़ा

18 Sep 2026, 03:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निंबाहेड़ा नगर परिषद की पहली निर्विरोध महिला सभापति बनीं शिल्पा भूतड़ा - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगू / निंबाहेड़ा। नगर परिषद निंबाहेड़ा के सभापति पद के चुनाव में भाजपा की शिल्पा भूतड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निंबाहेड़ा नगर परिषद के इतिहास में पहली बार किसी महिला का निर्विरोध सभापति चुना जाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

शिल्पा भूतड़ा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। उनके निर्वाचन को स्थानीय निकाय में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे नगर परिषद के प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शिल्पा भूतड़ा के निर्विरोध निर्वाचन को क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में नगर परिषद में निर्विरोध निर्वाचन होने से संगठनात्मक स्तर पर भी इसे अहम माना जा रहा है।

नवनिर्वाचित सभापति शिल्पा भूतड़ा के सामने शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसी प्रमुख जिम्मेदारियां रहेंगी। उनके निर्विरोध निर्वाचन से नगर परिषद के आगामी कार्यकाल में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झालावाड़ में दिखी विशाल टसर सिल्क मॉथ, जैव-विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सहायक आचार्य डॉ. कमलेश कुमार वर्मा ने किया दुर्लभ रात्रिचर पतंगे का अवलोकन व फोटोग्राफिक रिकॉर्ड
लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती’’
Jodhpur18 Sep

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती’’

जोधपुर 18 सितंबर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा उद्योगों के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
*सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूर्ण करवाए जाएं अधूरे विकास कार्य- एसडीएम विजय कुमार यादव* *एसडीएम ने अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को दिए निर्देश* कोसली, 18 सितंबर। एसडीएम विजय
error: Content is protected !!