Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:  गनियारी पीजी कॉलेज कैंपस को मिलेगा आधुनिक स्वरूप। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।

19 Sep 2026, 07:27 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली:  गनियारी पीजी कॉलेज कैंपस को मिलेगा आधुनिक स्वरूप। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली:  गनियारी पीजी कॉलेज कैंपस को मिलेगा आधुनिक स्वरूप। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।

कलेक्टर के प्रयास से NCL CSR से बनेगा 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

इसी परिसर में जल्द शुरू होगा निर्माण, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सुविधाएं

विकास कार्यों में बाधक अवैध अतिक्रमण सख्ती से हटाने के निर्देश।

मल्टी-पर्पज हॉल के साथ भविष्य में विकसित होगी बड़ी आधुनिक लाइब्रेरी

सिंगरौली:  कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने गनियारी स्थित निर्माणाधीन शासकीय पीजी कॉलेज भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। भवन का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कुछ कार्य शेष हैं। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी PIU को शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही फेज-2 के प्रस्तावित कार्यों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर कार्य को आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि गनियारी स्थित पीजी कॉलेज परिसर को विद्यार्थियों के लिए एक समग्र एवं आधुनिक शैक्षणिक परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। परिसर में मल्टी-पर्पज हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उपयोग बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ-साथ सेमिनार, शैक्षणिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के लिए किया जा सकेगा। कलेक्टर श्री गौरव बैनल की  पहल से NCL CSR के माध्यम से 400 सीटर ऑडिटोरियम की स्वीकृति कराई गई है। इसी परिसर में बनने वाले इस ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बड़े स्तर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।

कॉलेज परिसर के भविष्य के विकास की योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी एवं आधुनिक लाइब्रेरी विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। इस प्रकार कॉलेज भवन के साथ मल्टी-पर्पज हॉल, 400 सीटर ऑडिटोरियम एवं भविष्य में प्रस्तावित लाइब्रेरी सहित विभिन्न सुविधाओं को एक ही परिसर में विकसित करने की योजना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकास कार्यों में बाधक आसपास के अवैध अतिक्रमणों को नियमानुसार सख्ती से हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि निर्माण एवं आगामी विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि गनियारी का यह परिसर आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अध्ययन की सुविधाओं से युक्त एक आधुनिक कॉलेज कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश
Sagar19 Sep

सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…

पूरी खबर पढ़ें →
राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना प्रभारी पद छोड़ा
Indore19 Sep

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना प्रभारी पद छोड़ा

तेजकुमार जारवाल ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / इंदौर मध्य प्रदेश भोपाल/कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Mahrajganj19 Sep

शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सोनौली में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, सीपीयू टीम ने किया जागरूक महराजगंज। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और…

पूरी खबर पढ़ें →
आदतन अपराधी की मां का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 315 बोर राइफल जब्त करने का आदेश
Sagar19 Sep

आदतन अपराधी की मां का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 315 बोर राइफल जब्त करने का आदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!