शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा
श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई की खबर
महराजगंज। शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर पर 18 सितंबर 2026 को थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोपी नवरत्न मिश्र पर शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार करने के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। मामले में धारा 69, 351(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवा पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त नवरत्न मिश्र को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है और वह परतावल बाजार क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं बहराइच 18…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैत्री द्वार से नगर पंचायत तक जगमगाए दीप* *मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव* रुपईडीहा, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में हत्या का खुलासा: तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद - महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान महराजगंज। निचलौल…
पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।