Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Dehat

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (कानपुर देहात): प्रदीप शुक्ला भारी बहुमत से जिलाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

19 Sep 2026, 11:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (कानपुर देहात): प्रदीप शुक्ला भारी बहुमत से जिलाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ - KANPUR DEHAT, उत्तर प्रदेश

​कानपुर देहात। अकबरपुर में शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, जनपद कानपुर देहात के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इसमें प्रदीप कुमार शुक्ला ने एकतरफा मुकाबले में जिलाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने कुल पड़े 29 मतों में से 25 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके विरोधी प्रत्याशी अमित कुमार पांडेय को मात्र 4 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

इस चुनाव में कुल 30 पंजीकृत मतदाताओं में से 29 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ​चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन संरक्षक व एडीओ आरडी विमल कुमार सचान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष काशीदीन सिंह और प्रांतीय संगठन मंत्री शिवकांत तिवारी ने चुनाव अधिकारी के रूप में संपूर्ण मतदान और मतगणना की कार्यवाही पूरी कराई। अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित होने के बाद शेष अन्य पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।

​इन्हें मिली कार्यकारिणी में जिम्मेदारी:
​जिला मंत्री: अंकित सचान
​प्रांतीय प्रतिनिधि: अनुराग त्रिवेदी
​वरिष्ठ उपाध्यक्ष: उदन सिंह
​महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष: स्नेहा राजपूत
​संगठन मंत्री: शिवबहादुर सिंह
​कोषाध्यक्ष: जिज्ञासु मिश्रा
​संयुक्त मंत्री: दीपिका यादव
​उपाध्यक्ष: ब्रम्हराज
​कनिष्ठ उपाध्यक्ष: मगन सिंह एवं रोहित गौतम
​सह संगठन मंत्री: दीपक यादव व कृष्ण मोहन यादव
​ऑडिटर: सुधीर कटियार
​सह ऑडिटर: जगदीप श्रीवास्तव
​मीडिया प्रभारी: चन्द्रजीत पटेल
​सोशल मीडिया प्रभारी: रिंकल सिंह और सरफराज हुसैन
​अधिकारियों ने दिलाई शपथ:
परिणामों की घोषणा के पश्चात जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुनील कुमार तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ​नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ग्राम विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने पूरी टीम को एकजुट रखकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा में प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर दक्षिण और अनिल यादव को मिली कानपुर उत्तर के प्रभारी की जिम्मेदारी
Kanpur Nagar19 Sep

भाजपा में प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर दक्षिण और अनिल यादव को मिली कानपुर उत्तर के प्रभारी की जिम्मेदारी

हिमांशु दीक्षित, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक धार देने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक
Kanpur Nagar19 Sep

कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक

हिमांशु दीक्षित, कानपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!