बिजय राघव गढ़ पुलिस ने किया गिरफतार ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब लिए आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 17/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये परसवारा खैरहाई रोड एक संदिग्ध मोटर साईकल क्रमांक एम.पी.
21 जेड.डी. 6354 में सवार व्यक्ति दो थैला लिये हुये एक थैला पीछे सीट में रस्सी से बाधे हुये था तथा दूसरा थैला मोटर साईकल में हूक में फंसाये हुये अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाया गया, मोटर साईकल का चालक ग्राम कारीतलाई निवासी कैलाश वर्मन पिता कमलेश वर्मन उम्र 30 वर्ष के कब्जे से देशी मदिरा शराब 74 लीटर कीमती करीब 38400 रूपया की शराब जब्त की गई, आरोपी कैलाश बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कारतलाई थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) के पास उक्त शराब के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज नहीं पाया गया, आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर.
पर पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है पुलिस ने प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की है।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक पप्पू प्रजापति, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही। कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





