Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर निस्तारण

19 Sep 2026, 11:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर निस्तारण - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे 84 फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

 

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, बिजली, ब्लॉक, नगर पंचायत, आबकारी, समाज कल्याण, पूर्ति, बाल विकास, कृषि और गन्ना विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

 

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, पूर्ति निरीक्षक हिरदेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता देवी, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह, एडीओ कृषि सनोज कुमार, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार, गन्ना समिति सचिव खेत सिंह, वन गार्ड नीटू चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (कानपुर देहात): प्रदीप शुक्ला भारी बहुमत से जिलाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
Kanpur Dehat19 Sep

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (कानपुर देहात): प्रदीप शुक्ला भारी बहुमत से जिलाध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

​कानपुर देहात। अकबरपुर में शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, जनपद कानपुर देहात के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक
Kanpur Nagar19 Sep

कानपुर में भाजपा दक्षिण ने मोदी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, तीनों विधानसभाओं में होंगे नुक्कड़ नाटक

हिमांशु दीक्षित, कानपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!