Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत

20 Sep 2026, 01:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
20 सितंबर 2026

धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत

एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम

झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार रविवार को पूर्वाह्न 10:40 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। हवाईअड्डा पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक टेक्सीम प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार श्री प्रबोध पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय राज्यपाल का स्वागत किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर तथा पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

माननीय राज्यपाल के धनबाद परिभ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने बरवाअड्डा हवाईअड्डा से लेकर आईआईटी (आईएसएम) तक दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए थे। जिसमें बरवाअड्डा हवाईअड्डा, कारकेड रूट लाइनिंग तथा आईआईटी (आईएसएम) परिसर सहित सभी प्रमुख स्थलों एवं चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र व लाठी बल तैनात किए हैं।

वहीं, कारकेड मार्ग पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस एवं मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रही। मार्ग की सुरक्षा के लिए एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमें सक्रिय रही। जबकि आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए कारकेड में जीवनरक्षक उपकरणों एवं चिकित्सक दल से युक्त एम्बुलेंस तथा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गहन चिकित्सा केंद्र को विशेषज्ञ चिकित्सकों व आवश्यक दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया।

माननीय राज्यपाल के आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक टेक्सीम प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार श्री प्रबोध पांडेय सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित
Nagaur21 Sep

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत गेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित
Nagaur21 Sep

विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा सेतू अभियान भेरुंदा पंचायत समिति में शिविर आयोजित

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
सामुदायिक शौचालय पर ताला, बाहर पाथे जा रहे उपले; ग्रामीणों में नाराजगी
Ghaziabad21 Sep

सामुदायिक शौचालय पर ताला, बाहर पाथे जा रहे उपले; ग्रामीणों में नाराजगी

गाजियाबाद। विकास खंड रजापुर के ग्राम नाहल में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!