Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

उल्लास कार्यक्रम के तहत 145 बंदियो ने दी तीसरी कक्षा की परीक्षा

20 Sep 2026, 11:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उल्लास कार्यक्रम के तहत 145 बंदियो ने दी तीसरी कक्षा की परीक्षा - नूँह, हरियाणा

उल्लास कार्यक्रम के तहत 145 बंदियों ने दी तीसरी कक्षा की परीक्षा।

नूंह, 20 सितंबर।
जिला कारागार नूंह में शिक्षा विभाग के सहयोग से उल्लास कार्यक्रम के तहत अनपढ़ बंदियों को शिक्षित करने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जेल परिसर में बंदियों की तीसरी कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें करीब 145 बंदियों ने परीक्षा दी।
जेल अधीक्षक बिमला देवी ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से जिला कारागार में बंदियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उन्हें पढ़ने-लिखने के अवसर प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजित परीक्षा में 142 पुरुष तथा 3 महिला बंदियों सहित कुल 145 बंदियों ने तीसरी कक्षा की परीक्षा दी।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार का उल्लास कार्यक्रम वयस्क शिक्षा एवं नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ा है। इसका उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के ऐसे लोगों को साक्षर बनाना है, जो किसी कारणवश औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता के तहत पढ़ना, लिखना और समझना, संख्यात्मक ज्ञान के तहत सामान्य गणित एवं दैनिक जीवन में गणना, डिजिटल साक्षरता के तहत मोबाइल, इंटरनेट एवं डिजिटल सेवाओं का उपयोग तथा वित्तीय साक्षरता के तहत बैंकिंग, बचत और डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पढ़ना-लिखना सिखाना ही नहीं, बल्कि वयस्कों को जीवनभर सीखने के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माता के जयघोष के साथ हुआ भव्य जागरण गुड़ियानी। मेन बस स्टैंड स्थित माता चौक पर शनिवार रात माता मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य माता जागरण का आयोजन श्रद्धा एवं भ
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर नीतिगत प्रयास कर रही है।
Kurukshetra20 Sep

हरियाणा सरकार विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर नीतिगत प्रयास कर रही है।

हरियाणा सरकार विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर नीतिगत प्रयास कर रही है। उद्योगों से…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विकास कार्यों की सौगात दी।
Kurukshetra20 Sep

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विकास कार्यों की सौगात दी।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विकास कार्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!