डुमरियागंज में एक ही मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दो महीने में 4 बार चोरी से दहशत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत भारत भारी स्थित बाबा हटेश्वर नाथ मंदिर को चोरों ने महज दो महीने के भीतर चार बार निशाना बनाया है। मंदिर में दो बार दान पेटी से नकदी, जबकि एक बार कलश और एक बार तांबे के सर्प की चोरी की गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भारत भारी स्थित बाबा हटेश्वर नाथ मंदिर का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मंदिर में अलग-अलग चार बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो बार दान पेटी से करीब पांच हजार और दो हजार रुपये की नकदी चोरी हुई। इसके अलावा मंदिर से कलश और तांबे का सर्प भी चोरी किया गया।
लगातार चोरी की घटनाओं से मंदिर व्यवस्थापक और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक ही मंदिर में बार-बार चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े करता है।
मंदिर व्यवस्थापक रवि पासवान के मुताबिक, दो महीने में चार बार चोरी हो चुकी है और डुमरियागंज थाने में दो बार तहरीर भी दी जा चुकी है। उन्होंने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों का जल्द खुलासा करने की मांग की है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महोबा योगी सरकार भले ही सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहोबा जिले के उप निबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैनामा कराने…
पूरी खबर पढ़ें →
| विदाई समारोह - थाना राजेसुल्तानपुर* आज *थाना राजेसुल्तानपुर* में थानाध्यक्ष *तनुज पाल* का ट्रांसफर होने पर पूरा…
पूरी खबर पढ़ें →
पीआरडी ब्लॉक कमांडर रामचंद्र कुशवाहा सहित ग्रामीणों ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए करीब साढ़े दस करोड़…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकुंवर मऊ। कुंवर मऊ क्षेत्र के बासु बाबा बाजार में सोमवार को भव्य दंगल एवं मेले का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।