बसंतिमाता क्षेत्र में Long Route Patrolling एवं Area Domination के दौरान केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की कार्यवाही

सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद
धनबाद, 20 सितम्बर 2026: भारत सरकार की "Zero Coal Leakage Tolerance Policy" के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से CISF इकाई BCCL धनबाद द्वारा BCCL प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।
इन अभियानों के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध खनन स्थलों की पहचान, रेड एवं सर्च अभियान, एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, QRT तैनाती, ड्रोन सर्विलांस तथा संदिग्ध वाहनों की विशेष जांच जैसी विभिन्न प्रभावी कार्रवाइयाँ की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 19.09.2026 को 17:00 बजे से 22:00 बजे तक वरिष्ठ कमांडेंट, CISF के नेतृत्व में बसंतिमाता क्षेत्र के पलासिया जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन एवं लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (LRP) अभियान चलाया गया। अभियान हेतु 03 राजपत्रित अधिकारियों (GOs), Area-12 को छोड़कर अन्य क्षेत्रों से 95 CISF सामान्य ड्यूटी बल सदस्यों तथा 03 CIW कर्मियों सहित कुल 101 बल सदस्यों की टीम गठित की गई।
टीम द्वारा कोयला नगर मुख्यालय से अभियान क्षेत्र तक वाहनों से लगभग 35 किलोमीटर तथा क्षेत्र में पैदल लगभग 06 किलोमीटर की दूरी तय कर सघन छापेमारी एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पलासिया बस्ती (मुंडा बस्ती) स्थित माँ काली मंदिर के समीप कुएँनुमा एक अवैध खनन मुहाना पाया गया। इसके अतिरिक्त बसंतिमाता माइंस की सीमा के समीप कुछ खुले अवैध खनन मुहाने भी पाए गए।
अभियान के दौरान संबंधित पंचायत ओपी के प्रभारी (IC) भी अभियान में शामिल हुए। संबंधित एरिया कमांडर को निर्देशित किया गया कि BCCL प्रबंधन से आवश्यक लॉजिस्टिक सहयोग प्राप्त होने पर उक्त अवैध खनन मुहाने भराई की नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
CISF द्वारा अवैध खनन एवं कोयला चोरी से संबंधित चिन्हित स्थलों पर निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमित रूप से सघन अभियान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोयला चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
CISF की अवैध कोयला गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की प्रतिबद्धता
राष्ट्रीय संपत्ति एवं कोयला संसाधनों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए CISF द्वारा स्पष्ट किया गया है कि "Zero Coal Leakage Tolerance Policy" के अंतर्गत अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान पूरी सख्ती, सतर्कता, पारदर्शिता एवं विधिसम्मत तरीके से निरंतर जारी रहेगा।
CISF द्वारा कोयला क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कोयला चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार निगरानी, क्षेत्र वर्चस्व एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, और आगे भी कार्यवाई जारी रहेगी ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






