रियां बड़ी;20 वार्डों के चुनावी गणित के बीच निर्दलीय सुनील कुमार चौहान ने मारी बाजी, भाजपा के जगदीश माली को 7 वोट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिया बड़ी। रिया बड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ।
पार्षदों को जांच के बाद पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मतदान स्थल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
रिया बड़ी नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। हाल ही में हुए पार्षद चुनाव के परिणाम में भाजपा को 10, कांग्रेस को 4, आरएलपी को 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 3 सीटें मिली थीं।
अध्यक्ष पद के चुनाव में इसी चुनावी गणित के बीच मुकाबला बेहद रोचक रहा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से जगदीश माली मैदान में थे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार चौहान ने मुकाबले में बाजी मारी।
मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी जगदीश को 7 वोट, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार चौहान को 13 वोट मिले। इसके बाद उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने सुनील कुमार चौहान को विजेता घोषित किया।
जीत के बाद सुनील कुमार चौहान ने कहा कि “यह जीत मेरी नहीं, पूरे ग्रामवासियों की जीत है।” परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों और मालाओं के साथ स्वागत के दौरान जश्न का माहौल नजर आया।
अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम ने रिया बड़ी की राजनीति में नया समीकरण सामने ला दिया। 20 वार्डों के चुनावी गणित में भाजपा के 10 पार्षद होने के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार चौहान के अध्यक्ष बनने से चुनाव परिणाम चर्चा का विषय बन गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति तावड़ू पहुंचे, बोले- समाज को पहचान दिलाने के लिए करना होगा संघर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
कठूमर नगर पालिका में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत: सोरन देई बनीं चेयरमैन, सांसद संजना जाटव की मेहनत और…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।