अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने थाना सिन्दुरिया और महिला थाना का अर्धवार्षिक किया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



CO सदर का थानों पर औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सिन्दुरिया और महिला थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण
महराजगंज। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने थाना सिन्दुरिया और महिला थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं के साथ अभिलेखों की स्थिति जांची और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया।
उन्होंने त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। जनसुनवाई और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िताओं और महिला आवेदकों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीओ ने लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
साथ ही शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव तथा मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के उचित रखरखाव एवं शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया। कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, सघन चेकिंग करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*शिवपुरी मोहनिया चौकी क्षेत्र से पशु तस्करी जोरो पर, पशु चिकित्सक की भूमिका पर भी उठे सवाल* रुपईडीहा-बहराइच।…
पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर/कैमूर। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना पंचायत के ग्राम डीहभुजैना में वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण इन दिनों जलजमाव…
पूरी खबर पढ़ें →
आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर भभुआ/कैमूर। जिलाधिकारी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर , लगभग 09:00 बजे मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखी भविष्य की झलक…
पूरी खबर पढ़ें →
NDPS Act के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई श्यामदेउरवा/ महराजगंज 22 सितंबर 2026 अपराध…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।