Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

खुरई विधानसभा क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड

23 Sep 2026, 01:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खुरई विधानसभा क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय खुरई, शासकीय महाविद्यालय मालथौन तथा शासकीय महाविद्यालय बांदरी में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल ने 2,678.83 की राशि स्वीकृत की है। लोक निर्माण विभाग संभाग क्र.-1 सागर ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में गढ़ोली एप्रोच मार्ग निर्माण हेतु 186.09 लाख की राशि स्वीकृत की है।

मप्र गृह निर्माण मण्डल आयुक्त कार्यालय द्वारा पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को अवगत कराया गया है कि सागर जिले के खुरई शासकीय महाविद्यालय में आडिटोरियम, खेल मैदान विकास कार्य तथा वाहन स्टेंड/शेड निर्माण कार्यों हेतु 2054.36 लाख का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय मालथौन में 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, खेल मैदान विकास कार्य तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण हेतु 387.25 लाख की राशि उच्च शिक्षा विभाग ने स्वीकृत की है।

उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय महाविद्यालय बांदरी में सेमीनार हाल तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण हेतु 237.22 लाख स्वीकृत किए हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर लोनिवि भोपाल से गढ़ोली एप्रोच रोड लंबाई 0.90 किमी के निर्माण हेतु 186.09 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आँचलिया ने संभाला पदभार, सफाई और मूलभूत सुविधाएं रहेंगी प्राथमिकता
Chittorgarh24 Sep

बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आँचलिया ने संभाला पदभार, सफाई और मूलभूत सुविधाएं रहेंगी प्राथमिकता

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर पालिका बेगूं की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र आचलियां ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत सर्वमंगला हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गोपाल मोदी ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प
Korba24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत सर्वमंगला हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गोपाल मोदी ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प

*सेवा मेरा योगदान के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान* कोरबा - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!