Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम

23 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिदगुवां, बम्होरीबीका, लहदरा, बदौना, रतौना, बाछलोन, बड़कुआं एवं रजौआ से 500 से अधिक नागरिक बुधवार को रजाखेड़ी बजरिया स्थित नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के विधायक कार्यालय पहुंचे। वर्षों से निवासरत होने के बावजूद पट्टा नहीं मिलने के कारण शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित परिवारों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी।

नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक लारिया ने इसे केवल आवेदन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि तत्काल एसडीएम सागर रोहित वर्मा, नायब तहसीलदार राहुल गौड़ सहित संबंधित पटवारियों एवं राजस्व अमले को विधायक कार्यालय बुलाकर नागरिकों के समक्ष ही समस्या के निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। एसडीएम वर्मा एवं नायब तहसीलदार गौड़ ने विभिन्न ग्रामों से आए नागरिकों की समस्याएं विस्तार से सुनीं।

विधायक लारिया ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित ग्रामों में स्थल एवं अभिलेखों का सर्वे कराकर पात्रता एवं वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाए तथा नियमानुसार अंदर आबादी घोषित करने एवं पट्टा प्रदान करने की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एसडीएम वर्मा ने संबंधित पटवारियों को समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे एवं आवश्यक राजस्व कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस प्रक्रिया में राजस्व अभिलेखों का परीक्षण, मौके की स्थिति का सत्यापन, पात्र परिवारों की पहचान तथा नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। पात्रता एवं शासकीय नियमों के अनुरूप प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही पट्टा संबंधी अंतिम कार्यवाही की जाएगी।

विधायक लारिया ने नागरिकों से कहा कि वे वर्षों से जिस समस्या को लेकर परेशान हैं, उसके निराकरण के लिए शासकीय प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रक्रिया में नियमानुसार जितना समय लगेगा, वह लगे, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

एक साथ बड़ी संख्या में नागरिकों के विधायक कार्यालय पहुंचने के बाद विधायक लारिया द्वारा तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर नागरिकों के समक्ष ही समस्या सुनवाने और समय-सीमा में कार्यवाही के निर्देश दिलाने से क्षेत्रवासियों में संतोष दिखाई दिया। नागरिकों का कहना था कि लंबे समय से चली आ रही समस्या को लेकर पहली बार उन्हें शिकायत के साथ समाधान की स्पष्ट प्रशासनिक प्रक्रिया भी दिखाई दी।

इस दौरान संबंधित राजस्व अमले में पटवारी सिदगुवां मुकेश वर्मा, पटवारी बम्होरीबीका अरविंद लोधी, पटवारी लहदरा जसवंत पटेल, बाछलोन पटवारी नीलेश मिश्रा, बड़कुआ पटवारी अंकिता जैन सहित अन्य संबंधित राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।विधायक लारिया की इस पहल ने यह संदेश दिया कि नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्या सामने आने पर जनप्रतिनिधित्व केवल समस्या सुनने तक सीमित नहीं, बल्कि संबंधित प्रशासनिक तंत्र को साथ बैठाकर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराने तक सक्रिय है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित
Ghazipur23 Sep

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध विधायक धनघटा एवं विधायक मेहदावल की उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर का आयोजन
आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू
Sant Kabir Nagar23 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!