Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सागर की 115वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

23 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सागर की 115वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सागर की 115वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक आज बैंक मुख्यालय, सागर में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2027-28 हेतु ₹5330.00 लाख की अनुमानित आय, ₹4481.20 लाख के व्यय तथा ₹848.80 लाख के संभावित लाभ का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि बैंक इस वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कृषकों ,खाताधारकों को जो सुविधाएँ पूर्व से मिल रही हैं, अब इसे कमर्शियल बैंक की तर्ज पर और अधिक सुलभ व उन्नत बनाया जाए।

उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की कि प्राथमिक सहकारी साख समितियों के माध्यम से शासन की कृषक-हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। खेती के यांत्रिकीकरण और सहायक गतिविधियों हेतु ऋण देकर किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

बैंक के डिपॉजिट और ऋण वसूली पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा गया, जिससे जनता को ऋण मिलने में आसानी हो। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के शत-प्रतिशत कंप्यूटराइजेशन पर मुख्य रूप से फोकस करने के निर्देश दिए गए।

कृषकों को अल्प, मध्यम व दीर्घकालीन ऋण: किसानों को समय पर अल्पकालीन ऋण सुनिश्चित करने के साथ-साथ मध्यम एवं दीर्घकालीन ऋण तथा संबद्ध गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया, ताकि खेती में यांत्रिकीकरण को बढ़ावा मिल सके। कलेक्टर एवं प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि बैंक की और प्रगति के लिए 3 साल की दूरगामी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे आगामी वर्ष में अभूतपूर्व परिवर्तन दिख सके।

बैठक में उपायुक्त प्रतिनिधि बसंत रोहित, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज दुरेजा, प्रबंधक लेखा सुश्री रितु मीणा, सहायक संचालक कृषि अखिल राय, बैंक अधिकारियों तथा जिले भर से आए अंशधारी सदस्यों की उपस्थिति रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील
Bahraich23 Sep

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील

*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित
Ghazipur23 Sep

गाजीपुर में वृहद रोजगार मेला, 618 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चयनित

गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध विधायक धनघटा एवं विधायक मेहदावल की उपस्थिति में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं सी०आर०सी० गोरखपुर के द्वारा पर्पल फेयर का आयोजन
आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू
Sant Kabir Nagar23 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!